Darbhanga News | सदर अनुमंडल के पतौर थाना क्षेत्र, अपराधी की चतुराई नहीं आई काम
जानकारी के अनुसार, ताजा मामला सदर अनुमंडल के पतौर थाना क्षेत्र का है। यहां से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पतौर थाना की पुलिस ने एक पिस्टल और छह ज़िंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।






Darbhanga News | ये सबकुछ मिला प्रीतम के चौर द्वार
मिली जानकारी के अनुसार,सदर अनुमंडल के पतौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की जहां पतौर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम खैरा बसौली बाद चौर स्थित प्रीतेश कुमार सिंह के घर में कुछ अवांछित गतिविधियां चल रही है। जब वहां पुलिस पहुंची तो एक रूम से पुलिस को देसी पिस्टल लोडेड, पिस्टल से मैगजीन निकालने पर मैगजीन में तीन ज़िंदा कारतूस मिले।
अभियुक्त के पैजामा के दाहिने जेब से दो 7.65mm का ज़िंदा कारतूस एवं 8mm का एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया | अग्रिम कारवाई की जा रही है|#BiharPolice #HainTaiyarHum #Bihar pic.twitter.com/t5plf8Y7kM
— Darbhanga Police (@DarbhangaPolice) April 6, 2024
Darbhanga News | खुला पैजामे की दाहिने जेब का राज
तत्काल पुलिस ने एक्शन लेते हुए दरभंगा के ही खैरा थाना पतौर निवासी स्व.गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र प्रीतेश कुमार सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब प्रीतम कुमार सिंह की तलाशी ली गई तो देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई जहां तलाशी के क्रम में प्रीतम के पैजामा के दाहिने जेब से दो 7.65mm का ज़िंदा कारतूस और 8mm का एक ज़िंदा कारतूस मिला। पुलिस अब आगे की तहकीकात और अग्रिम कारवाई में जुट गई है।








