spot_img

यही है Darbhanga Police…Laherisarai station के TT की पिटाई में महिला सिपाही समेत तीन गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। यही है Darbhanga Police…Laherisarai station के TT की पिटाई में महिला सिपाही समेत तीन गिरफ्तार। देशज टाइम्स बार-बार अपने पाठकों को याद दिलाता रहा है, ये है दरभंगा पुलिस। दरभंगा पुलिस है तो दरभंगा सेफ है। इसको प्रत्यक्ष देखिए। उदाहरण तो अनेक हैं। मगर, ताजा प्रमाण देखिए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

टिकट जांच कर रहे टीसी पंकज प्रकाश की जमकर पिटाई में  एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी का तत्काल एक्शन

दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर भागलपुर जयनगर इंटरसिटी ट्रेन से यात्रा करके उतरी एक युवती और तीन युवकों स्टेशन पर टिकट जांच कर रहे टीसी पंकज प्रकाश की जमकर पिटाई कर दी। इससे करीब एक घंटे तक लहेरियासराय स्टेशन पर अफरा तफरी मची रही।

- Advertisement -

जीआरपी थाने की पुलिस का त्वरित एक्शन आया काम

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस ने हंगामा करने वाली युवती और एक युवक को हिरासत में लिया है। पिटाई से जख्मी टीसी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात! मामूली टक्कर के बाद टोटो चालक ने खलासी को चाकू से गोदा, 50 हजार लूटकर फरार

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी का तत्काल एक्शन

मगर, अब देखिए। जहां, दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी का तत्काल एक्शन सामने आया। जो दरभंगा और उसकी पुलिस के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है, उन्हें ऐसे कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी मिले हैं।

रेलवे स्टेशन पर टीटी के साथ मारपीट वाले मामले में महिला सिपाही सुधा कुमारी समेत

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर टीटी के साथ मारपीट वाले मामले में महिला सिपाही सुधा कुमारी समेत कई लोग सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। इसमें संजीव कुमार की पत्नी महिला सिपाही सुधा कुमारी के अलावे उनके साथ मारपीट करने में शामिल दो नाबालिग बेटा और भतीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime झंडा जलाया, वीडियो पोस्ट किया! दरभंगा साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, अब नहीं बचेंगे आरोपी

महिला सिपाही सुधा कुमारी ने भी दर्ज कराई एफआईआर

इधर, महिला सिपाही सुधा कुमारी ने भी अज्ञात लोगों एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर में महिला का कहना है कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी के साथ छेड़खानी किया। उन्हें लगा कि टीटी ने ही ऐसा किया है, लेकिन मामला कुछ और है। टीटी पंकज प्रकाश ने छेड़खानी नहीं की थी लेकिन आशंका के तहत मारपीट हो गई। सिपाही महिला का कहना है उसने मारपीट नहीं की। वह बीच बचाव कर रही थी। कोई और मारपीट कर रहा था। वह बचाने की कोशिश कर रही थी।

यह भी पढ़ें:  Darbahaga Sports दरभंगा के स्टेडियम में बिहार की बेटियां बनीं चैंपियन! पटना प्रमंडल ने बैडमिंटन में गाड़ा झंडा, देखें पूरी विनर लिस्ट

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश आर्य को सौंपा जांच का जिम्मा

सभी मुजफ्फरपुर जिला के पूछा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह जानकारी जीआरपी थाना अध्यक्ष ने दी है। इतना ही नहीं, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश आर्य को जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Health Facilities बिहार के लोगों के लिए बड़ी खबर! 312 अस्पतालों में अब ऑपरेशन-प्रसव की मिलेगी हाईटेक सुविधा

Bihar Health Facilities: बिहार में 312 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में बदलने की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ओटी और प्रसव कक्षों में उपकरणो#BiharHealth,#CHCupgradation,#HealthcareBihar

Darbhanga News दरभंगा में बजेगा भक्ति का शंख! इस दिन से शुरू हो रहा भव्य अहल्या-गौतम महोत्सव, DM kaushal खुद देख रहे तैयारी

Darbhanga News: दरभंगा में 15वां अहल्या-गौतम महोत्सव 20 से 22 नवंबर 2026 तक भव्य रूप से आयोजित होगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सुरक्षा, सां#DarbhangaNews,#AhalyaGautamMahotsav,#BiharFestival

Darbhanga Big News दरभंगा में शराबबंदी: सरकारी क्वार्टर में प्रधान लिपिक पी रहा था दारू, DM Kaushal ने तुरंत किया सस्पेंड!

Bihar Prohibition: दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शराबबंदी कानून तोड़ने वाले सरकारी प्रधान लिपिक लखिन्द्र पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच मे#BiharProhibition,#DarbhangaNews,#GovernmentAction

पटना में मिठाई की दुकानों पर चला विभाग का डंडा! ₹23 लाख की मिठाइयां जब्त, कई सील

Bihar Food Safety: बिहार खाद्य संरक्षा विभाग ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस चल रहे पवन मिष्ठान से ₹23 लाख से अधिक की 21 हजार किलो से ज्यादा मिठाइयां जब्त की गईं। कई#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration