spot_img

Darbhanga News|Biraul News| विष में फंसा बिरौल….निगल रहीं हैं जान…

विष में फंसा बिरौल....निगल रहीं हैं जान...। बिरौल बेहद ही कशमकश में फंसा है। यहां, सर्प के दंश से अब तक तीन की जानें जाना अस्वभाविक, अचंभित करता है। मौत के इस अनछूए, अनबूझ रहस्य में पूरा गांव उलझा पड़ा है। आस पड़ोस सचेत है। इलाकों में दहशत है। मामला, बिरौल थाना क्षेत्र के रोहार महमूदा पंचायत के महमूदा गांव का है। जहां...दो दिन और तीन लाशें...। घर में रहकर भी असुरक्षित। कहां जाएं लोग। किससे फरियाद करें। कौन सुनेगा...इस विषधर से कौन बचाएगा। कई सवाल है, जहां सिस्टम भी लाचार है। चिंता की वजह यह, कभी ऐसे हमले विषधर ने अब तक किए नहीं। आखिर, रहस्य के बीच मौत की उलझती गुत्थी के फंसाने क्या हैं, परिणाम कहां जाकर ठहरेगा, साए दहशत में जी रहे हैं। कारण, तीन बच्चों को सांप ने काटा तीनों की मौत हो गई। फिर, अगले की दिन तीन और लोगों को सांप ने काट लिया, जो फिलहाल जिंदा व स्वस्थ हैं, मगर...सवालों के बीच, विषधारी की रहमो करम पर....मगर पूछ रहे लोग, रतजगा कर रहे लोग...कहते हैं, कैसे जिएंगें...समझ नहीं आता...हर वक्त खौफजदा हूं, मैं, मेरा परिवार, पूरा समाज...

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News|Biraul News| विष में फंसे बिरौल की लगातार निगलती जानें। क्या कहती हैं, यह यहां के बुजुर्ग भी नहीं बता पा रहे। सर्प के दंश से अबतक तीन लोगों की जानें उसमें भी बच्चों के काल-कवलित होने की वजह तलाशनें होंगे। मौत के इस अनछूए, अनबूझ रहस्य में पूरा गांव उलझा पड़ा है। आस पड़ोस सचेत है। इलाकों में दहशत है। मामला, बिरौल थाना क्षेत्र के रोहार महमूदा पंचायत के महमूदा गांव का है। जहां…दो दिन और तीन लाशें…। घर में रहकर भी असुरक्षित। कहां जाएं लोग। किससे फरियाद करें। कौन सुनेगा…इस विषधारी से कौन बचाएगा। कई सवाल है, जहां सिस्टम भी लाचार है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Biraul News| दो दिनों के अंदर सर्पदंश से तीन की मौत

दो दिनों के अंदर सर्पदंश से तीन की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में लोगों के बीच सनसनी फैल गयी है। मरने वाले में सुरेंद्र यादव के नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, चंद्र मोहन यादव के साढ़े तीन वर्षीय पुत्री कुमारी स्वेता और सरोज यादव की 15 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी शामिल हैं। इस घटना से लोग काफी आक्रांत हैं, भय का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Biraul News| मरने वालों में बच्चे, डर यहीं आकर फंसा है

जानकारी के अनुसार, घटना तीन दिनों पूर्व यानी 30 मई की है। जहां जहरीले सर्प ने सबसे पहले लगभग सुबह के आठ बजे प्रिंस कुमार को दंश लिया। परिजनों की ओर से इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसी दिन कुमारी स्वेता कुमारी को संध्या के लगभग साढ़े सात बजे घर में लगी चौकी पर बैठ कर नीचे पैर झूला रही थी। इस दौरान उसके एक पैर में सर्प ने डंस लिया। उसने परिजनों को घर के लोगों को सांप काटने की बात बताई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Action: डायल 112 के ड्राइवर ने की बदसलूकी, SSP ने एक झटके में पुलिस लाइन भेजा!

Darbhanga News| Biraul News| इलाज का कहीं नहीं दिखा बच्चों पर कोई असर

परिजनों ने इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल बिरौल सीएचसी ले गए। इस दौरान चिकित्सक की ओर से लगभग बारह सर्पदंश का इंजेक्शन लगाया गया,लेकिन स्थिति में सुधार नही,और स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन की ओर से एंबुंलेंस से इलाज के लिये डीएमसीएच ले जाया गया,जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

Darbhanga News|Biraul News| बच्चों को बचाने की हर कोशिश में जुटे मां-बाप की लाचार बनीं हालत तो देखिए

वहीं जब कुमारी स्वेता की दूसरे दिन 31 मई को परिजनों की ओर से दाह संस्कार किया जा रहा था, कि इसी बीच पुनः खबर लोगों को मिली कि तीसरी मृतका राखी कुमारी को दिन के 12 बजे खाना बनाने के दौरान सर्प ने दंश लिया है। परिजनों की ओर से इलाज के बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होते देख राखी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां डीएमसीएच ले जाने पर चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक वारदात! अकेली महिला को घर में चाकू से गोदकर हत्या, क्या बैंक से निकले रुपए बने मौत का कारण?

Darbhanga News|Biraul News| लोगों के बीच डर,भय बना हुआ है, कोई सही से सो नहीं रहा, रतजगा,रात की नींद गायब 

एक के बाद एक, सर्पदंश से हुई मौत से ग्रामीण,आस पड़ोस के इलाकों में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। लोगों के बीच सर्प के नाम से दहशत का माहौल इतना व्याप्त हो गया है,कि, दिन,रात की नींद गायब हो गयी है। लोग रात में सर्प डंसने की डर नाम से ठीक से सो नही पाते हैं। कब सर्प लोगों पर हमला कर दे। लोगों के बीच डर,भय बना हुआ है।

Darbhanga News|Biraul News| गांव है, चर्चांएं हो रहीं

ग्रामीणों के अनुसार, गांव की बोल भाषा में किसी ओझा, गुनी भगत की ओर से तंत्र, मंत्र कर भुसफा सांप से कटाने की बात कह रहे हैं, तो कोई गांव में नाग देवता की ओर से गुस्साने की बात कह रहे हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए गांव में नाग देवता की पूजा कराये जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल इस घटना से लोग डरे सहमे हुए हैं।

Darbhanga News| Biraul News| सांप को बिल से निकालकर मार दिया

स्वेता कुमारी एवं प्रिंस की मौत सर्पदंश से होने के बाद,परिजनों ने मिट्टी की बिल में घुसे सांप को बिल से निकालकर मार दिया। जानकारी के अनुसार जब मृतका कुमारी स्वेता को सांप ने काटा,तो वह अपने माता,पिता को सांप कटाने बात बोलते हुए घर के एक कोना में मिट्टी के बिल में जाने की बात कही थी।

Darbhanga News|Biraul News| कुदाल से खोद कर बाहर निकाल कर मार दिया।

तत्काल तो आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बिरौल सीएचसी ले गए। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन डीएमसीएच ले गए,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर लाने के बाद,परिजन अन्य ग्रामीणों ने मिट्टी के बिल में छुपे सांप को कुदाल से खोद कर बाहर निकाल कर मार दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News अलीनगर में दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का कड़ा संदेश: DJ बजाया तो खैर नहीं! CCTV से होगी हर हरकत रिकॉर्ड

Darbhanga News|Biraul News| महुमदा गांव फिलहाल सर्प से ठहर गया है

बिरौल का महुमदा गांव फिलहाल सर्प से ठहर गया है। लोगों को कहर बरपने का डर सता रहा है। सर्पदंश से तीन की हुई मौत की घटना बीता कि नही, पुनः 1 जून को तीन लोगों को सर्प ने दंश लिया। हालांकि तीनों इलाज के उपरांत सही सलामत है। इसमें मनटुन यादव के 27 वर्षीय पत्नी रिक्का देवी, ठकको यादव के 45 वर्षीय पत्नी राम कुमारी देवी एवं नवीन पंडित के 16 वर्षीय पुत्री शामिल हैं।

Darbhanga News|Biraul News| फिर तीन लोग आए चपेट में, मगर बच गईं जान

जहां तीनों को सर्प ने डंस लिया। डंसने के बाद रिक्की देवी को बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल, राम कुमारी देवी को बिरौल सीएचसी एवं नवीन पंडित के पुत्री को बेनीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पूरी तरह तीनों की स्थिति में सुधार के बाद चिकित्सक ने डिस्चार्ज कर दिया। जहां तीनो डिस्चार्ज के बाद घर पर हैं, लेकिन डरे सहमे हैं।

Darbhanga News|Biraul News| पृथ्वी चंद्र,ललित यादव बताते हैं,ऊपर वाले का आशीर्वाद…, सही,सलामत रहे समाज यही सर्पदेवता से निवेदन है…

इधर पंचायत की मुखिया पति पृथ्वी चंद्र ने बताया कि सर्पदंश से तीन की हुई मौत से गांववासी काफी भयभीत हैं। न जाने कब सर्प लोगों को डंस ले। पूरा इलाका आक्रांत है। पूर्व मुखिया पति ललित यादव ने बताया कि इस तरह लोगों पर सांप की हमले कभी इस तरह की घटना इस इलाके में नही हुई थी। तीन की सर्प दंश से हुई मौत के बाद,पुनः तीन लोगों को काट लिया। ऊपर वाला के आशीर्वाद से तीनों इलाज के बाद सही,सलामत हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में घूसखोर डॉक्टर के घर मिला 15 लाख कैश, बैंक में 1 करोड़, निगरानी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कामिनी और कंप्यूटर ऑपरेटर...

Bihar Vigilance: बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने वैशाली की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कामिनी प्रसाद को 8600 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। उनके पटना आवास से 15.12 लाख रुप #BiharVigilance,#VaishaliCorruption,#DrKaminiPrasad

Madhepura Double Murder मधेपुरा में खून पर खून! बच्चे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, फिर भीड़ ने आरोपी को नहीं बख्शा -पीट-पीटकर...

Madhepura Double Murder: मधेपुरा के ईटहरी गांव में 12 साल के बच्चे सुमित कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी अनिल यादव को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों श #MadhepuraDoubleMurder,#BiharCrime,#MobJustice

Trump Russia Deal ट्रंप-पुतिन की डीजल डील! ट्रंप बोले- वैश्विक कीमतों को कम करना मकसद – रूस दुनिया को डीजल देने पर सहमत| भड़का...

Trump Russia Deal: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच डीजल आपूर्ति समझौते पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कड़ी आपत्ति जताई है #DonaldTrump,#RussiaUkraineWar,#Zelensky

जंतर मंतर पर बवाल! प्रदर्शन से पहले ही CJP के 3 बड़े नेता गिरफ्तार, अब ये संभालेगा कमान? | जानिए – कौन हैं अजिंक्य...

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत तीन नेता हिरासत में। अब अजिंक्य शिंदे #JantarMantarProtest,#DelhiPolice,#CockroachJanataParty