spot_img

दरभंगा की बड़ी खबर: High Court के आदेश पर ट्रैक्टर खरीद के फर्जीवाड़े की जांच को बहेड़ा पहुंचे SSP अवकाश कुमार, कई पदाधिकारियों की बोरिया बिस्तर होगी गोल

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दरभंगा एसएसपी की जांच से ट्रैक्टर के खरीद में फर्जीवाड़ा के आरोप में कई पदाधिकारियों की बोरिया बिस्तर गोल होने की प्रबल संभावना बन रही है। जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक अवकाश कुमार ने आज बहेड़ा थाना पहुंचकर मामले की विस्तृत जांच की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर के पूर्व जिप सदस्य दीपक कुमार मिश्र वर्ष 2010 में बहेड़ा थाना अंतर्गत घोंघेया निवासी सुरेश साहू के हाथों शपथ पत्र के सहारे अपना ट्रैक्टर बेचा था। इसे सुरेश साहू ने जिला परिवहन विभाग से मालिकाना हक स्थानांतरण कराने का वायदा किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ और दीपावली पर रेलवे का बड़ा ऐलान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

लेकिन, उक्त ट्रैक्टर वर्ष 2012 में बहेड़ा थाना क्षेत्र के नंदापट्टी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें महावीर सदा का मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर न्यायालय में मामला दर्ज होने के बाद सुरेश साहु ने फर्जी रूप से न्यायालय एवं थाना में उपस्थित होकर स्थाई जमानत प्राप्त कर लिया था।

यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

लेकिन, मुआवजे के समय न्यायालय से सूचना के बाद दीपक मिश्रा हरकत में आए और उन्हें ₹500000 की राशि भुगतान करनी पड़ी। इस मामले को लेकर दीपक मिश्रा ने कई बार सुरेश साहू से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने गाड़ी बेच दिए जाने की बात बताते हुए घटना से इनकार किया।

यह भी पढ़ें:  बिहार की सियासत में भूचाल! केके पाठक से टकराव- राजनीति में एंट्री | शिक्षामित्र से MLC बने बंशीधर ब्रजवासी के किस फैसले ने बढ़ाई हलचल?

अंततः दीपक मिश्रा ने उच्च न्यायालय की शरण लेकर उक्त मामले को लेकर याचिका दायर की। इसकी जांच के लिए  उच्च न्यायालय में आरक्षी अधीक्षक को विशेष रूप से जांच करने को निर्देशित किया है।

आरक्षी अधीक्षक श्री कुमार जब इस मामले की जांच को लेकर बहेड़ा पहुंचे तो इसकी परत दर परत खुलने लगी। इसमें कई थाना पुलिसकर्मी सहित अधिवक्ता एवं गवाह भी जांच के दायरे में आ गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।