spot_img

Darbhanga News | Manigachi में 12 कारतूस, खोखा, लैपटॉप, कार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, मगर शुरूआत ग्रामीणों की पिटाई से…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Manigachi में 12 कारतूस, खोखा, लैपटॉप, कार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार हुआ है जहां… दरभंगा के बेनीपुर अनुमंडल के मनीगाछी थाना से पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से बारह कारतूस, दो खोखा, चार बुलेट, चार कारतूस के साथ चार्जर,एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। वहीं, इन अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी की एक लेपटॉप भी बरामद की है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News | शुरूआत ग्रामीणों की पिटाई से हुई, अंत लहेरियासराय में

जानकारी के अनुसार, मामले की शुरूआत चौदह अप्रैल को हुई जब बेनीपुर अनुमंडल के मनीगाछी थाना के थानाध्यक्ष को सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर गांव में एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। उसकी ग्रामीण जमकर धुनाई कर रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष दल बल के साथ ग्राम नारायणपुर पहुंचे। वहीं, उक्त चोर को घायलावस्था में ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

Darbhanga News | जब कड़ी पूछताछ हुई तो एक के बाद एक खुलते गए राज

जानकारी के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में उस जख्मी युवक ने खुद को लहेरियासराय के रहमखान के मो.सफीक के पुत्र मो.अजिज बताया। उसने पुलिस को बताया कि फिलहाल वह मनीगाछी थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में एक किराए के मकान पर रहता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उक्त जख्मी अजिज को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, खुलासे की यह महज शुरूआत है…आगे पढ़िए क्या हुआ…कैसे मनीगाछी पुलिस ने किया इतना बड़ा खुलासा जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga News | पूछताछ में खुलासे, चौंक गई पुलिस भी…मिली बड़ी कामयाबी

जानकारी के अनुसार, पंद्रह अप्रैल को जब उक्त पकड़ाए युवक अजिज से पूछताछ हुई तो उसने जो बताया वह चौंकाने वाला था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जब नारायणपुर और लहेरियासराय में छापेमारी की तो छापेमारी के दौरान नारायणपुर से बारह कारतूस, दो खोखा, चार बुलेट, चार कारतूस का चार्जर तथा एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

Darbhanga News | फिर लहेरियासराय पहुंची पुलिस

वहीं, लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंर्तगत छापामारी करने पर चोरी की एक लेपटॉप के साथ एक और अपराधी लहेरियासराय के महराजगंज के नसीम अंसारी के पुत्र वसीम अख्तर को भी दबोचने में पुलिस को कामयाबी मिली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weather Warning: बिहार में IMD का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में लू, भारी बारिश और वज्रपात का डबल खतरा, 4 जुलाई तक रहें सतर्क

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में मानसून के जल्द पहुंचने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आपके#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam