प्रभास रंजन। Darbhanga News| बाइक लूट का पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बाइक बरामद| दरभंगा पुलिस ने मोटरसाइकिल (Two criminals arrested with stolen bike in Darbhanga) लूट गिरोह के दो शातिरों को बाइक के साथ दबोच लिया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, वारदात सोलह सितंबर का है। जहां, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बउरा के रहने वाले लाल यादव के पुत्र अजीत कुमार यादव रात में अपनी बाइक से अपने स्टाफ को घर छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लहेरियासराय आने के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधकर्मियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सोनमपुर गांव जाने वाली सड़क के पास हथियार का भय दिखाकर अजीत कुमार यादव से मोटरसाइकिल की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए तहकीकात तेज कर दी गई।
तहकीकात के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखने व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अप्राथमिकि आरोपी राजन कुमार झा पे. मुरारी झा, सोनू कुमार झा पे. विनोद झा दोनों समस्तीपुर थाना के छतौनी, शिवाजी नगर के रहने वालों को लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब आगे की तहकीकात चल रही है। दोनों गिरफ्तार अप्राथमिकी आरोपी का आपराधिक इतिहास सर्च किया जा रहा है।







