spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में दुकानों पर छापा, दुकानों से 4 किलो दो सौ ग्राम पॉलीथिन जब्त

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। नप के कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला ने सोमवार को एक टीम गठित कर प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर दुकानों से 4 किलो दो सौ ग्राम  पॉलीथिन जब्त किया।

- Advertisement -

अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। व्यापारियों से जुर्माना भी वसूला गया। बाजारों में पॉलीथिन के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान 4 किलो पॉलीथिन जब्त की गई और व्यापारियों से अर्थदंड के रूप में 28 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा: विधवा पर जानलेवा हमला, कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी की रद्द!

साथ ही उन्होंने व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध है। इसलिए इसका उपयोग न करें। अचानक इस छापेमारी से बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दिल्ली मोड़ ROB पर DM का एक्शन! दरभंगा के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, दिया ये अल्टीमेटम

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र के धरौड़ा चौक से धेरूख हनुमान मंदिर तक 30 दुकानों में छापामारी किया गया।जिसमें 14 दुकानदार से जुर्माना के रूप में प्रति दुकान से  2 हजार रुपए के दर से 28 हजार वसूल किया गया।

लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध है इसलिए इसका उपयोग न करें। छापामारी दल में नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, संजीव मिश्र, रमण मिश्र, विपिन कुमार प्रमोद मल्लिक सहित बहेड़ा थाना पुलिस भी साथ थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

“डिप्टी PM बनाना तो बेइज्जती होगी!” नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा वाला बयान

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर तेज बहस छिड़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनकी बेइज्जती होगी, वे प्रधानमंत्री पद के योग#BiharPolitics,#NitishKumar,#TejashwiYadav

शिक्षकों की खैर नहीं! बिहार में अब लेट होने पर कट जाएगी सैलरी, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश | वेतन चाहिए तो ये कीजिए?

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति के लिए नए और सख्त नियम जारी किए हैं। अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही वेतन का भु#BiharEducation,#TeacherAttendance,#EShikshaKosh

बड़ी खबर: भोजपुर में टली बहुजन महापंचायत, क्या टला एक बड़ा टकराव? | जीतन राम मांझी ने क्यों बदला अपना फैसला? जानें पूरा मामला!

Bhojpur News: भोजपुर के जगदीशपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर प्रस्तावित बहुजन महापंचायत टल गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शांति की अपील की है।#BhojpurNews,#JitanRamManjhi,#BharatTiwariEncounter

खुशखबरी! भागलपुर, बांका, पीरपैंती, गोराडीह, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा की बेटियों के लिए आ रही ‘पिंक बस’, कॉलेज जाना अब होगा बेहद आसान और सुरक्षित

Bihar Pink Bus Service: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने छात्राओं के लिए 'पिंक बस सेवा' शुरू करने की तैयारी कर ली है। भागलपुर, बांका, जमुई समेत 7 जिलों की छात्राओं को सुरक्षित सफर मिलेगा।#BiharPinkBus,#StudentSafety,#BhagalpurNews