spot_img

Darbhanga के चंदनपट्‌टी में बच्चा चोर के संदेह में वृद्ध महिला चढ़ी ग्रामीणों के हत्थे, भीड़ ने जमकर की महिला की पिटाई, महिला ने जो कहा, दिल छू लिया…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा जिले के हायाघाट एपीएम थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी में बच्चा चोरी की अफवाह पर एक 55 वर्षीय महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एपीएम थाना की पुलिस ने महिला को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने देशज टाइम्स को बताया कि तेज बारिश के दौरान चंदनपट्टी दरगाह के निकट एक महिला बारिश से बचने के लिए आश्रय के नीचे बैठी हुई थी।

- Advertisement -

इसी क्रम में वहां मौजूद पेड़ से जामुन तोड़ रहे कुछ बच्चे को उक्त महिला ने डरा धमका कर कहने लगे हमारे साथ चलो हमारे पास हथियार है। इसी दौरान बच्चे डर गए एवं आसपास के लोगों को चिल्लाकर इकट्ठा कर लिया।मौके मौजूद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी जिससे वह महिला घायल हो गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान लोगों ने इस मामले की सूचना एपीएम थाना की पुलिस को दी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया एवं उक्त बेशुद्ध अवस्था में घायल महिला को अपने साथ थाने ले गई।

इस दौरान पुलिस ने महिला से पूछताछ की गई लेकिन वह बयान बदल-बदल कर बात कहती गई। थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि महिला मेंटली डिस्टर्ब है। पूछताछ किया गया है लेकिन कोई भी बात स्पष्ट नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

पिटाई से जख्मी महिला अपना नाम नहीं बता रही है। लेकिन, यह कह रही है, मेरे तो खुद तीन तीन बच्चे है मैं क्यों बच्चा चोरी करूंगी।

थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि महिला मेंटली डिस्टर्ब है। उससे पूछताछ की जा रही है। उक्त महिला बार-बार बयान के मुताबिक कभी कुछ कह रही है,तो कभी कुछ बता रही है। उसका स्थिर बयान स्पष्ट नहीं हो रहा है। महिला गायत्री मंदिर लहेरियासराय निवासी बताई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics