बेनीपुर। प्रखंड क्षेत्र के नवादा गांव में एक दंपति ने शादी के समय सात फेरा लेने के क्रम में लिया वचन साथ जिएंगे साथ मरेंगे हकीकत में निभाया। दोनों मंगलवार को अपना वादा निभाते हुए दुनिया को अलविदा कह गए।
Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम… बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले..अभी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, नवादा गांव की विमला देवी 80 वर्ष मंगलवार को दोपहर इस दुनिया से विदा ले ली जबकि उनके पति फुलेश्वर झा 81 वर्ष इस सदमे को झेल नहीं पाए और 5 घंटे के अंदर ही इस दुनिया को अलविदा करते हुए अपने अर्धांगिनी के पास जा पहुंचे।






एक साथ एक घर से दो अर्थी निकलने से जहां ग्रामीणों का आंखें नम थी। वहीं, कई लोगों की ओर से साथ जिएंगे साथ मरेंगे जैसे फिल्मी गाने को चरितार्थ करने एवं शादी के लिए समय लिए गए अग्नि देवता के समक्ष वायदा को पूरा करने के लिए दोनों दंपति को नमन किया।
उनके बड़े पुत्र पप्पू झा ने बताया कि माता विमला देवी महीनों से बीमार चल रही थी और खाना पीना छोड़ रखी थी लेकिन पिताजी स्वस्थ थे एवं हमेशा माता जी का ख्याल रखा करते थे । लेकिन कल उनके निधन के बाद अचानक उनका धैर्य जवाब दे दिया और इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।








