spot_img

दरभंगा के बहेड़ी में पानी विवाद में महिला को मारा चाकू, अस्पताल में है भर्ती, बहेड़ी पुलिस कहती है…पहले पता करेंगे फिर दर्ज करेंगे FIR…हद यह…कोई भी फर्द बयान के लिए अस्पताल झांकने तक नहीं पहुंचा

spot_img
- Advertisement -

रभंगा जिले में पुलिसिया व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अक्सर देखा जां रहा है कि पीड़ित लोग जब शिकायत लेकर थाने जाते हैं तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती है। लोग इधर-उधर चक्कर लगाते रहते हैं।

- Advertisement -

इस कारण डीएसपी, एसएसपी के यहां उम्मीद से ज्यादा शिकायत करने लोग पहुंचते हैं, जब्कि सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि कोई भी पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचता है तो एफआईआर तुरंत दर्ज करें। इसके बावजूद
थानाध्यक्ष मनमानी करने से चूकते नहीं। ताजा मामला बहेड़ी से जुड़ा है।दरभंगा के बहेड़ी में पानी विवाद में महिला को मारा चाकू, अस्पताल में है भर्ती, बहेड़ी पुलिस कहती है...पहले पता करेंगे फिर दर्ज करेंगे FIR...हद यह...कोई भी फर्द बयान के लिए अस्पताल झांकने तक नहीं पहुंचाबहेड़ी थाना क्षेत्र के रजवार गांव निवासी सूनर सिंह की पत्नी रामफूल देवी को उसके पड़ोसियों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। उसका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। उसके परिजन बहेड़ी थाना में जब आवेदन देने गए तो थाना ने आवेदन नहीं लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रोटरी क्लब का अद्भुत काम! एक साथ मनाए डॉक्टर्स-CA डे, सैकड़ों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

यह कहते हुए पीड़ित परिजन को वहां से जाने को कहा कि हम जांच करेंगे फिर आवेदन लेकर प्राथमिकी करेंगे। जख्मी रामफूल देवी का कहना है कि उसके पड़ोसियों ने गंदा पानी उसके घर के आगे से बहाना शुरू किया। वह रोकने गई।दोनों में काफी हल्ला गुल्ला हुआ। इतने में उसके पड़ोसियों ने पहले हाथ पर छुरा मारा फिर उसके सिर पर मार दिया।दरभंगा के बहेड़ी में पानी विवाद में महिला को मारा चाकू, अस्पताल में है भर्ती, बहेड़ी पुलिस कहती है...पहले पता करेंगे फिर दर्ज करेंगे FIR...हद यह...कोई भी फर्द बयान के लिए अस्पताल झांकने तक नहीं पहुंचाउसने कहा कि हल्ला होने के कारण वहां कई लोग जुट गए थे, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। अब सवाल उठता है कि मामला जो भी हो थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं कर न्यायालय के आदेश की अवहेलना की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराबबंदी का महा-एक्शन! जब्त 10 गाड़ियां नीलाम, सरकार की हुई बंपर कमाई

इस बाबत जब बहेड़ी थानाध्यक्ष को फोन किया तो फोन नहीं उठाए। बहेड़ी थाना से सटे सरकारी अस्पताल है। लेकिन कोई भी पुलिस पदाधिकारी फर्द ब्यान तक लेने नहीं जाता है। चिकित्सक की ओा से सूचना भी दी जाती है फिर भी पुलिस वहां नहीं पहुंचती। इसका सबसे बड़ा साक्ष्य है कि पीड़ित महिला अब तक अस्पताल में है, लेकिन उसका फर्द ब्यान नहीं लिया गया है। जब परिजन थाने गए तो उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। ऐसे में पीड़ित परिवार को कैसे न्याय मिलेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में निगरानी का छापा: वेतन आयोग का अधिकारी ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, मचा हड़कंप!

Bihar Vigilance Action: पटना में निगरानी विभाग ने वेतन आयोग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ₹17 लाख के लंबित एरियर के भुगतान के बद#BiharVigilance,#PatnaNews,#Corruption

“डिप्टी PM बनाना तो बेइज्जती होगी!” नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा वाला बयान

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर तेज बहस छिड़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनकी बेइज्जती होगी, वे प्रधानमंत्री पद के योग#BiharPolitics,#NitishKumar,#TejashwiYadav

शिक्षकों की खैर नहीं! बिहार में अब लेट होने पर कट जाएगी सैलरी, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश | वेतन चाहिए तो ये कीजिए?

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति के लिए नए और सख्त नियम जारी किए हैं। अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही वेतन का भु#BiharEducation,#TeacherAttendance,#EShikshaKosh

बड़ी खबर: भोजपुर में टली बहुजन महापंचायत, क्या टला एक बड़ा टकराव? | जीतन राम मांझी ने क्यों बदला अपना फैसला? जानें पूरा मामला!

Bhojpur News: भोजपुर के जगदीशपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर प्रस्तावित बहुजन महापंचायत टल गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शांति की अपील की है।#BhojpurNews,#JitanRamManjhi,#BharatTiwariEncounter