Darbhanga News| दरभंगा के बाजार में बड़ा फसाद…। जहां,दरभंगा के युवक मो. जिलानी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया गया है। जिलानी स्थानीय एक निजी नर्सिंग होम में जिंदगी की आखिरी सांसें ले रहा है। माहौल की गरमी को देखते कोतवाली थाना के पास कई थानों की पुलिस सदर एसडीपीओ अमित कुमार की अगुवाई में जुटी हुई है।
Darbhanga News| मो.जिलानी है सेनापत मोहल्ले का, विवाद में कर डाला अधमरा
जानकारी के अनुसार, बाइस साल के मो.जिलानी। नगर थाना इलाके सेनापत मोहल्ले का रहने वाले जिलानी को आपसी विवाद में मारपीट कर अधमरा कर दिया। वारदात नेशनल स्मार्ट बाजार का बताया जा रहा है। जहां, किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। वहीं से बाहर निकलने पर उसके साथ करीब दस की संख्या में लड़कों ने जिलानी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बताया जाता है कि उसका इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। जहां स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।
Darbhanga News| एसडीपीओ अमित कुमार की अगुवाई में लहेरियासराय, बहादरपुर, नगर थाना, विश्वविद्यालय थाना की पुलिस कर रही कैंप
जानकारी के अनुसार, वारदात कल शाम की बताई जाती है। जहां, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अमित कुमार की अगुवाई में लहेरियासराय, बहादरपुर, नगर थाना, विश्वविद्यालय थाना की पुलिस वहां कैंप कर रही है। सभी कोतवाली थाना के पास पहुंचे हुए हैं। वहीं, कुछ इलाकों में फ्लैग मार्च निकलने की भी संभावना है। फिलहाल, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

















