Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| कुशेश्वरस्थान में आफत वाली बारिश…पालक का पशु विलाप… वज्रपात@मौत। जहां, वज्रपात से महेश्वरी यादव की भैंस की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे पशुपालक की भैंस बाल-बाल बच गई।
Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| पशु की मौत ने महेश्वरी यादव के अर्थ उपार्जन पर बड़ा ब्रेक लगा दिया
हादसा, कुशेश्वरस्थान पू्र्वी का है। जहां, शुक्रवार की सुबह हुई बारिश ने जहां किसानों को खुशियां दीं। वहीं, पशु की मौत ने महेश्वरी यादव के अर्थ उपार्जन पर बड़ा ब्रेक लगा दिया। भारी नुकसान कर गया।
Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| शुक्रवार की सुबह मानसून की हुई पहली बारिश
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बहेड़ा निवासी महेश्वरी यादव की दुधारू भैस की मौत शुक्रवार की सुबह मानसून की हुई पहली बारिश के दौरान हुए वज्रपात में हो गई। इस दौरान ग्राम पंचायत के वार्ड दो के मवेशी पालकों ने अपनी दिनचर्या के अनुसार, रोजाना की तरह अपनी भैस को गांव से दक्षिण चौर में चरी करा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे बारिश के बीच वज्रपात हुआ। इसमें महेश्वरी यादव की भैंस की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक ने प्रखंड एवं अंचल प्रशासन से सरकारी सहायता की गुहार लगायी है।
















