Bihar News| अवधेश नारायण सिंह बनें Bihar Legislative Council के Executive Chairman…संभाला पद| CM Nitish नीतीश ने कहा Congratulations| जहां,भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने बिहार (Awadhesh Narayan took over the post of Executive Chairman of Bihar Legislative Council) विधान परिषद के कार्यकारी सभापति का पद शुक्रवार को संभाल लिया।
Bihar News|अगले सत्र से अवधेश नारायण सिंह अब अपनी नई भूमिका में
बिहार विधान मंडल के अगले सत्र में अवधेश नारायण सिंह अब अपनी नई भूमिका में नजर आएंगे। अवधेश नारायण सिंह के अनुभव और नेतृत्व कौशल को देखते हुए, उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनके नेतृत्व में विधान परिषद का कामकाज और भी सुचारू और प्रभावी ढंग से चलेगा। उनके समर्पण और राजनीतिक सूझबूझ से विधान परिषद के कार्यों में नयी दिशा और गति मिलेगी।
Bihar News| तत्कालीन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में
तत्कालीन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से विजयी होने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी कारण अब कार्यकारी सभापति के रूप में अवधेश नारायण सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और गया स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह इससे पहले भी विधान परिषद के सभापति रह चुके हैं।अब एक बार फिर से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Bihar News| अवधेश नारायण सिंह लंबा राजनीतिक अनुभव रखते हैं
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल 75 वर्षीय अवधेश नारायण सिंह लंबा राजनीतिक अनुभव रखते हैं। पिछले चार दशकों से ज्यादा समय में वे राजनीति में सक्रिय हैं। अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद हैं। वह पूर्व में भी विधान परिषद के सभापति की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अवधेश नारायण सिंह तीन बार के एमएलसी हैं। वे नीतीश सरकार में अप्रैल 2008 से नवंबर 2010 तक श्रम संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।
Bihar News| सीएम नीतीश ने दी बधाई
इस मौके पर विधान परिषद के पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव सहित उनके परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवधेश नारायण सिंह को गुलदस्ता देकर पदभार संभालने की बधाई दी। साथ में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे।

















