spot_img

Bihar Weather Update : बिहार में होने लगी टिप-टिप बारिश, गरजने-चमकने लगी बिजली, पढ़िए दरभंगा समेत अन्य शहरों में कितना गिरा पारा, पढ़िए पूरी खबर और ठंड से बचिए

spot_img
- Advertisement -

बिहार में मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Bihar Weather Forecast) के मुताबिक, मंगलवार शाम से कई जिलों में बारिश (Rain in Aurangabad) शुरू हो गई है। ठंड के बीच बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली।

- Advertisement -

राज्य के दक्षिण मध्य जिलों में पटना, गया, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, नालंदा में भी मंगलवार की देर रात या बुधवार को भी बारिश का अलर्ट है, जिससे अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आएगी।

- Advertisement -

29 और 30 दिसंबर को राज्य में कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान के सामान्य से पांच डिग्री नीचे 16 से 18 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में अधिकतम पारा दो से तीन डिग्री तक नीचे आया है।

- Advertisement -

औरंगाबाद, कैमूर, सासाराम समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (Rain in Bihar) हुई। इसके प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार की शाम राज्य के पटना, गया, औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, अरवल जिले में बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कनकनी बढ़ गई है।

राज्य के कई हिस्सों में जहां मंगलवार को धूप कुछ देर के लिए निकली। पटना में भी दिन में धूप में गर्मी न होने से लोगों ने ठंड और कनकनी महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में बुधवार को बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति रहेगी। इन जिलों में 29 और 30 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति रह सकती है।

राज्य के कई हिस्से बुधवार और गुरुवार को शीतलहर की चपेट में रहेंगे। बिहार के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। पुरवा हवाओं के लगातार प्रवाह से बारिश अनुकूल स्थिति बनी हुई है। एक दो जगह बिजली गिरने की भी घटना हो सकती है। विशेषकर राज्य के उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम जिलों में मध्यम मेघ गर्जन की स्थिति बनी है।

यहां गिरा न्यूनतम पारा
पिछले 24 घंटों में कटिहार में 2.3 डिग्री, पूर्णिया में दो डिग्री, सबौर में दो डिग्री, बांका में डेढ़ डिग्री, भागलपुर में 1.7 डिग्री, खगड़िया में एक डिग्री, सहरसा में एक डिग्री, बेगूसराय में 1.2 डिग्री, पूसा में 1.1 डिग्री, दरभंगा में 0.6 डिग्री, सीतामढ़ी में 1.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.3 डिग्री, सीवान में 0.8 डिग्री, गोपालगंज में 0.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। गया में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक ऊपर चढ़ा है।

बिहार में सर्दी का सितम जारी है। बताया जा रहा है कि मौसम में हुए बदलाव की वजह से हवा की दिशा में बदलाव और न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail