spot_img

Madhubani News| Benipatti News| पहले चोरी, फिर बाइक-साइकिल-सामान काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर धराया, चोरी के सामान बरामद, बेनीपट्टी पुलिस की बड़ी सफलता

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| पहले चोरी, फिर बाइक-साइकिल-समान काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। बेनीपट्टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शातिर को दबोचते हुए इनके पास से चोरी की बाइक, साइकिल और बर्तन बरामद कर लिए हैं। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया, यह गिरोह पहले सामानों की चोरी करता था। चोरी गए वाहन व अन्य सामानों को बाद में काटकर बेचता था।

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News| पुलिस ने बाइक, साइकिल और अन्य सामानों के साथ गिरोह के तीन शातिर को दबोचा

बेनीपट्टी/मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार, बेनीपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है़। पुलिस ने बाइक, साइकिल और अन्य सामान चोरी कर काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है़। इसके साथ ही पुलिस ने तीन शातिरों को भी धर दबोचा है़।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी के स्कूलों में दिखेगा बड़ा बदलाव! आधुनिक, डिजिटल और 'कायाकल्प' प्लान | बच्चों के भविष्य का टर्निंग पॉइंट

Madhubani News | Benipatti News| पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया

थाना परिसर में प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा सामानों की चोरी कर उसे काटकर बेच दिया जा रहा है़। जहां मेरे नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें मेरे अलावा एसआई शशिभूषण सिंह, एएसआई मुकेश कुमार सहित दलबल शामिल थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी के स्कूलों में दिखेगा बड़ा बदलाव! आधुनिक, डिजिटल और 'कायाकल्प' प्लान | बच्चों के भविष्य का टर्निंग पॉइंट

Madhubani News | Benipatti News| सबसे पहले बेनीपट्टी के मो.अशरफ को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गयी। फिर

टीम की ओर से छापेमारी कर सबसे पहले बेनीपट्टी के मो.अशरफ को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गयी। फिर अशरफ की निशानदेही पर कटैया गांव के अमर सहनी और जितेंद्र सहनी को हिरासत में लिया गया। और आगे की कार्रवाई की गयी। पुनि सह एसएचओ ने बताया कि अमर और जितेंद्र कटैया रोड में सहनी इंटरप्राइजेज कबाड़खाना संचालित करते थे। और, अशरफ अलग-अलग जगहों से बाइक साइकिल, बर्तन सहित अन्य सामानों की चोरी कर इन दोनों को देता था।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी के स्कूलों में दिखेगा बड़ा बदलाव! आधुनिक, डिजिटल और 'कायाकल्प' प्लान | बच्चों के भविष्य का टर्निंग पॉइंट

Madhubani News | Benipatti News| चोरी की 4 साइकिल, बाइक,12 कड़ाही, पीतल के लोटे,प्लेट,छोलनी, करछुल, एक फीट का ताला काटने वाला धारदार कटर बरामद

इसके बाद सभी चोरी किये गए सामानों को काटकर बेच दिया जाता था। इन तीनों आरोपियों ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है़। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ के बाद इन तीनों के बताये हुए ठिकाने से चोरी की 4 साइकिल, एक बाइक,12 कड़ाही, पीतल के तीन लोटे, तीन प्लेट, 12 छोलनी, 6 करछुल तथा एक फीट का ताला काटने वाला धारदार कटर बरामद किया गया है़। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई बंद नही हुई है़। फिलहाल सभी पकड़े गए शातिरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में घर बनाना हुआ आसान! अब सरकार देगी 90 दिन की मजदूरी, ऐसे उठाएं लाभ | जानिए -मंत्री श्रवण कुमार की ‘...

Bihar Housing Scheme: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर बनाने वाले लाभार्थियों को अब 90 दिनों की मजदूरी मिलेगी। यह राशि 'वीबी-जी राम जी योजना' के #BiharHousingScheme,#RuralDevelopmentBihar,#AwasYojana

दरभंगा के टेकटार तालाब में औंधी पड़ी थी स्कॉर्पियो, पुलिस ने तलाशी ली तो निकली 313.5 लीटर विदेशी शराब

Bihar Liquor Seizure: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब में पलटी एक स्कॉर्पियो से 313.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. एएसआई की सतर्कता से यह मामला सामने आ #BiharLiquorBan,#KamtaulNews,#LiquorSeizure

Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क हादसे का खौफनाक मंजर! कोर्ट मुंशी की हालत बेहद नाजुक, DMCH में जिंदगी की जंग

Benipur Road Accident: बेनीपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में व्यवहार न्यायालय के मुंशी भुलोक नाथ झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर किया गया है, जहां उनक #BenipurNews,#RoadSafety,#DMCH

Darbhanga Crime स्कूल से सरकारी टैबलेट गायब! दरभंगा के जाले में शिक्षा विभाग को लगा बड़ा झटका

Jale tablet theft: बिहार के जाले स्थित कछुआ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मिश्र टोल से शिक्षा विभाग का एक सरकारी टैबलेट चोरी हो गया है। हेडमास्टर ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आ #JaleNews,#BiharEducation,#TabletTheft