spot_img

घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा अंचल कर्मी…कह रहा था- ऊपर तक के अधिकारियों को रुपए देने होते हैं, इसलिए कम नहीं कर सकता

spot_img
- Advertisement -

बिहार के गया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां 20 हजार रुपये घूस लेते अंचल कर्मी अजीत को निगरानी ने धड़ दबोचा है। अजीत पर आरोप है कि उसने जमीन की मापी के लिए घूस मांगे थे। घूस की रकम लेने के क्रम में ही विजिलेंस ने अजीत को दबोचा। मामला इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

गया के अंचल कर्मी के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी थी। व्यक्ति ने बताया था जमीन की मापी के लिए अंचल का नाजिर घूस के तौर पर 20 हजार रुपये मांग रहा है। जैसे ही पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी। टीम गया के लिए रवाना हो गयी। गया के इमामगंज अंचल कार्यालय के कर्मी अजीत को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। निगरानी की इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

गुरुवार को यहां पर निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ अंचल कार्यालय के नाज‍िर को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही अधिकारियों और कर्म‍ियों में खलबली मच गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गया में पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': ड्रोन से पकड़ी अफीम की खेती, 4 गिरफ्तार; शराब तस्कर भी दबोचा

गया जिले के इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नाजिर अजीत कुमार को गुरुवार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया। निगरानी विभाग में अंचल नाजिर के ख‍िलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि अंचल नाजिर अजीत कुमार ने जमीन मापी करने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। काफी आरजू-मिन्‍नत करने के बाद 19500 रुपये पर बात बनी थी। नाजिर का कहना था कि उपर तक के अधिकारियों को रुपए देने होते हैं, इसलिए कम नहीं कर सकता हूं।

निगरानी के हत्थे चढ़े अंचल कार्यालय का कर्मी अजीत ने जमीन मापी के बदले पीड़ित से 20 हजार रुपये मांगे थे। घूस की रकम कम करने की बात जब पीड़ित ने अंचल कर्मी से की तब उसने बताया कि घूस की रकम ऊपर के अधिकारियों तक जाती है। उन्हें भी पैसे देने पड़ते हैं। ऐसे में कम का सवाल ही नहीं उठता है। यदि जमीन की नापी करानी है तो पैसे जमा कीजिए बिना मतलब अपना और मेरा समय बर्बाद नहीं करो।

यह भी पढ़ें:  गया में पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': ड्रोन से पकड़ी अफीम की खेती, 4 गिरफ्तार; शराब तस्कर भी दबोचा

पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। जिसके बाद निगरानी ने उसे घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी अरुण पासवान ने यह जानकारी दी कि इस दौरान 11 सदस्यीय टीम गया गयी हुई थी। टीम ने अंचल कर्मी को मौके से दबोचा। टीम में डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी अभय रंजन, शशि कुमार सहित विभाग के कई लोग शामिल थे। निगरानी फिलहाल अजीत को लेकर अपने साथ पटना गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar High Court का बड़ा फैसला ! दूसरे राज्य से बिहार में विवाह करने से नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ | पढ़िए – ‘रूल्स...

Bihar SC Reservation: पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में बिहार में अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षण को लेकर बड़ा स्पष्टीकरण दिया है. उच्च न्यायालय ने साफ कर दिया है कि किसी दूसरे रा#BiharSCReservation,#PatnaHighCourt,#ReservationRules

बिहार की शान! नालंदा विश्वविद्यालय में होगा दुनिया के बड़े शिक्षाविदों का जमावड़ा, PM मोदी ने दिया मौका

Bihar Nalanda University: बिहार के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय को 2027 में ईस्ट एशिया समिट (EAS) यूनिवर्सिटी हेड्स कॉन्क्लेव की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला#BiharNews,#NalandaUniversity,#EastAsiaSummit

सामा खेले चललि भौजी संग सहेली | दरभंगा में गूंजे सामा-चकेवा के गीत: भाइयों के लिए बहनों ने मांगा ये खास वरदान!

Sama Chakeva Festival: बिहार के जाले प्रखंड सहित मिथिलांचल में सामा-चकेवा पर्व की धूम है। बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए पारंपरिक गीत गा रही हैं, जो भाई-बहन के अटूट#SamaChakeva,#BiharFolkFestival,#MithilaCulture

Bihar Politics | CM Samrat के सामने मंत्री निशांत कुमार को धक्के मारकर हटाया! वीडियो वायरल होते ही बिहार की सियासत में बवाल

Bihar Politics: बिहार के राघोपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में बड़ा सियासी बवाल हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को धक्का देकर किनारे हट#BiharPolitics,#NishantKumar,#SamratChoudhary