spot_img

गया के DPRO निकले दैहिक प्रेमी, काले शीशे वाले चैंबर में बुलाकर युवती से अश्लील हरकत…गंदी बातें…बांहों में भर लेना ..धमकी…सब गंदी हरकत

spot_img
- Advertisement -

बिहार के गया जिले में वहां के डीपीआरओ (DPRO) यानी जिला पंचायती राज अधिकारी अश्लीलता में आकंठ डूबे हैं। इन पर युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप जड़ा है साथ ही इनकी गंदी बातों की जिक्र पत्र लिखकर सीएम नीतीश कुमार से कर दी है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि  कार्यालय में ही काम करने वाली एक युवती से DPRO ने यौन उत्पीड़न किया है। पीड़िता का आरोप है कि काले शीशे वाले चैंबर में लैपटॉप के बहाने बुलाकर DPRO गंदी हरकत करता है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी चिट्ठी लिखी है और न्याय की मांग की है। मामला सामने के बाद डीएम डॉ.त्याग राजन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पीड़िता के मुताबिक DPRO राजीव ने अपने काले शीशे वाले चैंबर में लैपटॉप का बहाना बना कर अंदर बुलाया. इसके बाद उन्होंने डांटना शुरू कर दिया. मेरी आंखों से आंसू आ गए. उस समय उनका ड्राइवर भी मौजूद था. उन्होंने ड्राइवर को पानी लाने के बहाने बाहर भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दूध पीते ही मुंह से निकला झाग! तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध मौत से दहला गांव

इसके बाद DPRO ने मेरे पास आकर मुझे पकड़ लिया। और गंदी हरकतें करने लगे। जब मैंने वहां से भागने की कोशिश की तो उन्होंने पीछे से पकड़ लिया। फिर उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि ये बातें किसी के सामने बताई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। तुम्हें इतनी दूर भेज देंगे कि तुम कल्पना भी नहीं कर सकती हो। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  सेना का कैप्टन बनकर हत्यारोपियों को छुड़ाने आया था ठग! बार-बार जगह बदलने पर हुआ शक, ऐसे खुला राज

डीएम ने डीडीसी के नेतृत्व में गठित की जांच कमेटी

गया के जिला पंचायती पदाधिकारी राजीव कुमार पर अपने चैंबर में बुलाकर अश्लील हरकतें करने और धमकी देने का आरोप है। पीड़ित युवती का दावा है कि वो उसी कार्यालय में काम करती है। दूसरी ओर, जिला पंचायत पदाधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि जिस युवती के नाम से शिकायत दर्ज कराई गई है।वो उनके कार्यालय में काम नहीं करती है। साथ ही उसे वो नहीं जानते हैं।

यह भी पढ़ें:  Vikas Bahl ने दी बड़ी खुशखबरी, कन्फर्म हुई 'Queen 2', जानिए क्या है अपडेट

जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम ने युवती की शिकायत पर उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। जांच समिति को दो दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है। जांच समिति में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी और श्रम अधीक्षक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, युवती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी है। उसने जिला पंचायती पदाधिकारी राजीव कुमार के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। युवती के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखे जाने के बाद जिला पदाधिकारी त्यागराजन एस एम ने जांच समिति का गठन किया है।इस संबध में जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम के आदेश पर समाहरणालय, गया के पत्रांक 2478/गोपनीय दिनांक 27/04/2022 को जांच समिति गठित करने का आदेश निर्गत किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का यू-टर्न: रात का पारा धड़ाम, जानिए अगले 48 घंटे कैसा रहेगा हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, और अरवल सबसे ठंडा रहा।

भोजपुर में बड़ा हादसा टला: मछली पकड़ने के जाल में फंसा 7 फीट लंबा घड़ियाल, देखने उमड़ी भीड़

Bhojpuri News: भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कपुर दियारा में मछली पकड़ने के दौरान जाल में सात फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

दीपावली और छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने इन रूटों पर घोषित कीं स्पेशल ट्रेनें

Bihar special train: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। लुधियाना-पूर्णिया और टाटानगर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है।

Bihar MLC Election: जेडीयू की हार और बागी निर्दलीयों के पाला बदलने से गरमाई बिहार की सियासत

Bihar MLC election results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद जेडीयू की हार और निर्दलीय पार्षदों के बीजेपी के साथ आने से एनडीए में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानिए अंदरखाने की पूरी रिपो