spot_img

Gaya Murder Case: दिल दहला देने वाली वारदात, कमरे में बंद कर पति ने मारी सीने में गोली

spot_img
- Advertisement -

Gaya Murder Case: बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुषमा देवी (32 वर्ष) की उनके ही पति रमेश सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

पति ने कमरे में बंद कर दी गोली

जानकारी के अनुसार, घटना अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ गांव की है। रमेश सिंह बुधवार को घर आया और अपनी पत्नी सुषमा देवी को जबरन कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद उसने सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही सुषमा की मौत हो गई। वारदात के बाद रमेश सिंह मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

14 साल पहले की थी अंतर्जातीय विवाह

मृतका सुषमा देवी ने करीब 14 साल पहले अंतर्जातीय शादी की थी। वह टेटुआ गांव में विकास मित्र के पद पर कार्यरत थीं। जीतन राम मांझी के परिवार से उनका दूर का रिश्ता है। सुषमा, मांझी के भगीना सत्येंद्र कुमार पन्ना के फुफेरे भाई कृत मांझी की बेटी थीं।

- Advertisement -

पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलते ही अतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को संरक्षित कर लिया। एफएसएल (Forensic Science Laboratory) एवं तकनीकी टीम ने साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है। फिलहाल आरोपी रमेश सिंह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

परिवार का आरोप और न्याय की मांग

मृतका की बहन पूनम कुमारी ने बताया,

बहनोई रमेश सिंह बाहर से आए थे। आते ही घर में जाकर बहन को कमरे में बंद किया और गोली मार दी। हत्या के बाद फरार हो गये। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

इलाके में फैली सनसनी

घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और गम का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics में बवाल | जमुई कांड HOT : ‘भगवा बलात्कारी ना हुआ?’ तेजस्वी का CM सम्राट पर बड़ा व्यंग्यात्मक हमला | पढ़िए –...

Bihar Politics: जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के वीडियो पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी पर 'भगवा' और 'जाति' को लेकर तीखा हमला बोला है। #BiharPolitics,#TejashwiYadav,#JamuiCase

बिहार में अब ट्रैफिक के हिसाब से तय होगी हाईवे की चौड़ाई – बनेंगे हाईवे: NHAI ने जारी किए नए नियम | पढ़िए –...

Bihar NHAI Guidelines: NHAI ने हाई स्पीड नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे की डिजाइनिंग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब ट्रैफिक की मात्रा के आधार पर हाईवे की चौड़ाई तय होगी, जिससे स #BiharNHAI,#HighwayRules,#ViksitBharat2047

Darbhanga Crime बुलेट बाइक चोरी की शिकायत, लीगल नोटिस भेजा तो! शोरूम मालिक ने ग्राहक को पीटा, जान से मारने की धमकी!

Darbhanga News: दरभंगा में रॉयल एनफील्ड शोरूम के मालिक और मैनेजर पर ग्राहक को जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगा है। ग्राहक ने लीगल नोटिस भेजा था जिसके बाद यह घटन #DarbhangaNews,#BiharCrime,#SCSTAct

पटना में खौफनाक वारदात: चाय बनाने गई पत्नी, लौटी तो छज्जे से लटका मिला पति का शव, कौन है मिस्ट्री मौत का हत्यारा |’कोई...

Patna Youth Death: पटना के फुलवारी शरीफ में एसी मैकेनिक मोहम्मद शमशाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी रुखसाना ने पति के दो भाइयों पर हत्या कर शव को आत्महत्या दिखाने क #PatnaNews,#PhulwariSharif,#BiharCrime