spot_img

बड़ी कार्रवाई: गुफा में पत्थर के नीचे बैग में रखे एके-47, मैगजीन, 250 एके-47 के जिंदा कारतूस और काले रंग का मैगजीन बरामद

spot_img
- Advertisement -

या से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां, लूटआ के हरदिया पहाड़ी से एके-47 सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद करते हुए जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बांके बाजार में सीआरपीएफ, कोबरा और अभियान दल ने बड़ी कार्रवाई की है।

- Advertisement -

लूटआ थाना अंतर्गत हल्दिया पहाड़ी पर नक्सली गतिविधि तेज होने की सूचना पर पहाड़ी पर छापेमारी की गई थी। अभियान चला रहे हैं कोबरा एवं सीआरपीएफ की ओर से सघन जांच के दौरान एक गुफा में पत्थर के नीचे एक बैग में रखे एक एके-47, दो मैगजीन, 250 एके-47 के जिंदा कारतूस एवं एक काले रंग का मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है।

- Advertisement -

नक्सलियों की ओर से गतिविधि तेज कर नक्सलियों की ओर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी जिसके सूचना पर सघन सर्च अभियान चलाकर एक एके 47 सहित 250 राउंड गोली के साथ अन्य सामग्री पुलिस ने बरामद कर नक्सली गतिविधि को कम किया है।

- Advertisement -

या पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानते हुए बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार सर्च अभियान चलाने से नक्सली संगठन द्वारा करवाई करने की योजना को विफल करने में गया पुलिस सफलता हासिल कर रही है।

एसएसपी हरप्रीत कौर ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन कर जानकारी दिया उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बांके बाजार के लूटआ क्षेत्र में नक्सली हलचल तेज होने की सूचना पर कोबरा एवं सीआरपीएफ सहित अभियान दल के जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।

एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान भी पहाड़ी पर सघन तलाशी लेकर देर रात कोबरा एवं सीआरपीएफ के जवान वापस लुटुआ कैंप लौटे। इसके पूर्व में भी गया पुलिस की ओर से एक एके 47 ,एक ऐके 56 एवं भारी मात्रा में कारतूस सहित कई नक्सली सामग्री पुलिस ने बरामद किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार-नेपाल सीमा पर भारतीय वाहनों की एंट्री फिर चालू, अब FREE में मिलेगी एंट्री! | ऐसे मिलेगा निःशुल्क पास

Bihar Nepal Border: बिहार-नेपाल सीमा पर ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की एंट्री फिर से शुरू हो गई है। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की रोक के बाद स्थानीय विरोध और सांसद के हस्तक#BiharNepalBorder,#ThoriNews,#NepalTourism

Bihar Supaul Darbhanga Highway बड़ी खबर! केंद्र ने दी सुपौल-दरभंगा हाईवे को मंजूरी, 40 KM घटेगी दूरी, Madhubani, सहरसा, मधेपुरा की कनेक्टिविटी में जुड़ेगा...

Bihar National Highway: केंद्र सरकार ने सुपौल से दरभंगा के बीच नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है। इससे 40 किलोमीटर की दूरी कम होगी, कोसी और मिथिलांचल का सीधा संपर्क बनेगा और लाखों लोगो#BiharNews,#NationalHighway,#SupaulDarbhanga

रोहतास में बड़ी वारदात! ड्यूटी से घर लौट रहे सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की धारदार हथियार से हत्या

Rohtas Murder: बिहार के रोहतास जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। 41 वर्षीय ददन यादव ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला ह#RohtasMurder,#BiharCrime,#PoliceInvestigation

बिहार के इस 15 साल के लड़के ने इंग्लैंड को हिलाया! 5 गेंदों में 2 छक्के, 260 का स्ट्राइक रेट, जानिए कौन है ये...

Bihar Cricket: बिहार के 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 5 गेंदों पर 13 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा। समस्तीपुर के इस खिलाड़ी ने दो छक्के लगाकर#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#IndiaVsEngland