spot_img

Gopalganj Accident : तिलक समारोह से लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार के गोपालगंज में दर्दनाक हादसा (Bihar Accident News) हुआ है, जब तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात गाड़ी ने कुचल दिया। तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतकों में भोभी चक गांव निवासी भगरासन चौरसिया के पुत्र गुड्डू चौरसिया, इसी गांव के मुन्ना चौरसिया के पुत्र चंदन चौरसिया और इनके रिश्तेदार तरेया सुजान थाना क्षेत्र के जमसडिया गांव निवासी स्वर्गीय रमाकांत के पुत्र धर्मेंद्र शामिल हैं।

- Advertisement -

हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले तक शादी की तैयारियों को लेकर खुशी का माहौल था, वो मातम में बदल गया। घटना गोपालपुर थाना इलाके के बथना कुट्टी स्थित बथना बाजार के पास की है। गोपालपुर थाना के बथाना कुट्टी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गयी। सभी मृतक भोभिचक निवासी है।

बताया जाता है कि किसी तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार तीनों लोगों को कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि तिलक चढ़ाने के बाद वहां से लौटते समय बाइक से तीन युवक घर लौट रहे थे।

देर रात करीब 12.30 बजे गोपालपुर थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी बाजार के पास एनएच 27 पर तेज रफ्तार ट्रक उन्‍हें कुचलता चला गया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परपहुंची गोपालपुर पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

कुचायकोट थाना इलाके के धोबीचक गांव निवासी गुड्डू चौरसिया की चचेरी बहन का तिलक था। इसी समारोह में शामिल होने के लिए गुड्डू, चंदन और धर्मेंद्र गए थे। तिलक चढ़ाने के बाद घर के सभी लोग वापस लौट आए। लेकिन ये तीनों वापस नहीं लौटे। जिससे परिजन परेशान हो गए, बाद में कुछ लोग उनकी तलाश में निकले।

पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार को कुचायकोट के भोभिचक निवासी कृष्णा चौरसिया के घर से लड़की का तिलक उत्तर प्रदेश के फाजिल नगर थाना के बरेठा गांव में गया था। लौटने के दौरान गोपालपुर थाना के बथाना कुट्टी के पास ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क हादसे के शिकार हुए तीनों युवकों की मौत पर शुक्रवार को शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है।मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को अनुमान्य अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्वागत नहीं करोगे हमारा! PMCH जाने वालों के लिए बड़ी खबर! डबल डेकर, फ्लाईओवर, मल्टी-लेवल पार्किंग, अब सीधी अस्पताल में एंट्री, जानिए

Patna PMCH Flyover: पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाईओवर से पीएमसीएच को सीधे जोड़ने वाला रैंप तैयार है। इससे मरीजों और एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने में अब भीषण जाम का सामना नह#PatnaNews,#PMCHFlyover,#AshokRajpath

देवघर जाने वालों को बड़ा झटका! अजगैवीनाथ धाम ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, प्रशासन ने लगाया बैरियर

Bhagalpur Overbridge: भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम ओवरब्रिज की जर्जर हालत के कारण जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब इस पुल पर भारी वाहनों और बसों की आवाजाही बंद कर दी गई है।#BhagalpurNews,#AjgaivinathDham,#TrafficAlert

Bihar Road Projects: बिहार में 15,000 करोड़ की मेगा सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार! नए हाईवे, बाईपास, पुल और ROB से बदल जाएगी सफर...

Bihar Road Projects: बिहार के परिवहन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए विस्#BiharRoads,#InfrastructureBihar,#BiharDevelopment

Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Panchayat Secretary: दरभंगा में 15वें वित्त आयोग की योजना में वित्तीय अनियमितता सामने आई। मुखिया के परिजनों को मजदूर दिखाकर ₹92,770 का भुगतान किया गया, जिस पर DM ने तत्कालीन पंचायत#BiharNews,#Darbhanga,#PanchayatScam