spot_img

जमुई का ये रोड खौफनाक! छात्रा से दरिंदगी से पहले महिला से छेड़खानी, क्या पुलिस ने आंखें मूंद रखी थीं?

Jamui Molestation Case: एक ही सड़क पर हफ्तेभर में दूसरी बड़ी वारदात ने बढ़ाई चिंता। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, स्कूल जाने वाली कई लड़कियों ने रास्ता छोड़ दिया है।

spot_img
- Advertisement -

Jamui Molestation Case: जमुई के मदन रोड पर एक छात्रा के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है। इस भयावह घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब यह सड़क महिलाओं के लिए असुरक्षित साबित हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी जमुई के मदन रोड पर एक हफ्ते पहले भी एक महिला से छेड़खानी हुई थी, जिसे राहगीरों की मदद से बचाया जा सका था।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों का कहना है कि मदन रोड महिलाओं और लड़कियों के लिए कतई सुरक्षित नहीं है। यह सड़क जमुई-लखीसराय मार्ग से जुड़ी है और शाम होते ही यहां मनचले युवकों का जमावड़ा लग जाता है। स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों को आए दिन परेशान किया जाता है। कई अभिभावकों ने तो अपनी बच्चियों को स्कूल तक भेजना बंद कर दिया है।

- Advertisement -

मदन रोड: जहां मनचलों का है अड्डा, स्कूल छोड़ चुकी हैं कई लड़कियां

एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उनकी बहू इसी रास्ते से जा रही थी। कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और अश्लील टिप्पणियां कीं। वे उसे आगे जाने से भी रोक रहे थे। तभी कुछ राहगीर वहां से गुजर रहे थे, जिन्हें देखकर युवक पीछे हट गए और उनकी बहू सुरक्षित निकल सकी। उन्होंने यह भी बताया कि मनचले अक्सर स्कूल जाने वाली लड़कियों की साइकिल के आगे बाइक खड़ी कर देते हैं और उनसे गंदी बातें व अश्लील टिप्पणियां करते हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि लगातार होने वाली छेड़खानी से परेशान होकर कई लड़कियों ने इस रास्ते से स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। उनका साफ कहना है कि अगर पहले ही इन घटनाओं पर कार्रवाई होती, तो शायद हालात यहां तक नहीं पहुंचते।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics जमुई कांड: मांझी को रोहिणी आचार्य का करारा जवाब, बेटे प्रवीण मांझी और 'बोधगया होटल कांड' पर पूछे सवाल - घेरा!

SP की ‘रेकी’ भी क्यों नहीं रोक पाई अपराध?

मदन रोड पर सिर्फ छेड़खानी ही नहीं, बल्कि अवैध बालू और देसी शराब का कारोबार भी खूब फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इलाका लखीसराय के चानन से सटा हुआ है और जंगली क्षेत्रों में देसी शराब बनाई जाती है। कुंदर बराज के रास्ते इसी रोड से जमुई के कई गांवों में शराब पहुंचाई जाती है। इसके अलावा, बिना घाट नीलामी के बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन भी यहां आम बात है। इन अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बीच, पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल ने खुद करीब एक सप्ताह पहले सिविल ड्रेस में बाइक से इलाके की रेकी की थी। इस दौरान पुलिस ने अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टर जब्त किए थे और सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस कार्रवाई से यह साफ था कि पुलिस की नजर इस इलाके में चल रहे अवैध कारोबार पर थी, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी की शिकायतें लगातार सामने आती रहीं।

यह भी पढ़ें:  CEC ज्ञानेश कुमार को कॉकरोच अभिजीत दीपके का अल्टीमेटम -48 घंटे में इस्तीफा दो! नहीं तो देश में होगा बड़ा आंदोलन

सुरक्षा पर सवाल, अवैध कारोबार पर चर्चा

जिस समय छात्रा के साथ मदन रोड पर दरिंदगी हो रही थी, उस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने भी आरोपियों का विरोध किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमुई निवासी इस युवक ने अपनी कार रोककर बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की, लेकिन वह पीछे नहीं हटा। उसने तब तक विरोध किया जब तक छात्र और छात्रा वहां से निकल नहीं गए। अपनी जान की परवाह किए बिना उसने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। युवक अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहता, लेकिन छात्रा को वहां से निकलने में उसकी भूमिका अहम रही।

स्थानीय लोगों का कहना है, ‘अगर पहले ही इन घटनाओं पर कार्रवाई होती, तो शायद हालात यहां तक नहीं पहुंचते। अब बड़ी वारदात के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है।’

जमुई के मदन रोड पर हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायतों और अवैध गतिविधियों पर एसपी की पूर्व कार्रवाई के बावजूद, महिलाओं और लड़कियों के लिए यह सड़क असुरक्षित बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को कैसे मजबूत करती है और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Ahalyasthan Renovation अहल्यास्थान मंदिर | त्रेता युग में तो उद्धार हुआ, कलयुग में सरकारी उपेक्षा से कब मिलेगी मुक्ति? करोड़ों की योजना, फिर...

Bihar Ahalyasthan Renovation: बिहार के कमतौल स्थित ऐतिहासिक अहल्यास्थान मंदिर का करोड़ों रुपये का जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट प्रशासनिक उपेक्षा और फंड की कमी के कारण ठप पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगो #AhalyasthanTemple,#BiharNews,#Kamtoul

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल! सांसद शांभवी चौधरी ने CM सम्राट चौधरी को घेरा, कहा- सिर्फ FIR काफी नहीं

Bihar Women Safety: LJP(RV) सांसद शांभवी चौधरी ने बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने सिर्फ FIR नहीं, समयबद्ध जांच और दोषियों पर सख्त क #BiharWomenSafety,#ShambhaviChoudhary,#SamratChoudhary

बिहार में बड़ा बदलाव! नदियों के किनारे फोरलेन और बाढ़ रोकने का धांसू प्लान तैयार| कोसी – बक्सर – भागलपुर को क्या मिलेगा

Bihar Road Project: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में गंगा, कोसी और गंडक नदियों के किनारे फोरलेन सड़कों के निर्माण और बाढ़ प्रबंधन को लेकर बड़े निर्देश दिए हैं। इससे राज्य का प #BiharRoads,#SamratChoudhary,#BiharDevelopment

बिहार सहकारिता नीति से युवाओं को मिलेगी नौकरी! मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा – मॉडल सहकार ग्राम से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Bihar Cooperative Policy: बिहार में राज्य सहकारिता नीति 2026 को लागू करने में तेजी लाई जा रही है। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्दे #BiharCooperativePolicy,#RamKripalYadav,#BiharNews