spot_img

CEC ज्ञानेश कुमार को कॉकरोच अभिजीत दीपके का अल्टीमेटम -48 घंटे में इस्तीफा दो! नहीं तो देश में होगा बड़ा आंदोलन

Gyanesh Kumar: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'अगर PM मोदी की चापलूसी करनी है तो चपरासी बनो, कुर्सी छोड़ो नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा।'

spot_img
- Advertisement -

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। दीपके ने मांग की है कि अगर ज्ञानेश कुमार इस तय समय सीमा में इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उनकी पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर प्रधानमंत्री मोदी की ‘चापलूसी’ करने का गंभीर आरोप लगाया है।

‘अगर ज्ञानेश कुमार को पीएम मोदी की इतनी ही चापलूसी करनी है तो जाकर उनका चपरासी बन जाना चाहिए, उनके घर पर पोछा लगाना चाहिए, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त न बनिए।’

- Advertisement -

अभिजीत दीपके ने अपने बयान में कहा कि देश की जनता कब तक आक्रोश में रहेगी। लोग मतदान के लिए कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन जब परिणाम आते हैं, तो वे कहते हैं कि उन्होंने ऐसे नतीजों के लिए वोट नहीं दिया था। उनका मानना है कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ज्ञानेश कुमार को अपनी कुर्सी छोड़नी ही पड़ेगी। दीपके ने स्पष्ट किया कि बिना उनके इस्तीफे के पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में घर में चल रहा था शराब का धंधा, माफिया पर टूट पड़ी टीम! भारी मात्रा में विस्की और बियर बरामद

CEC ज्ञानेश कुमार को कॉकरोच अभिजीत दीपके का अल्टीमेटम -48 घंटे में इस्तीफा दो! नहीं तो देश में होगा बड़ा आंदोलन

- Advertisement -

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा उन राज्यों में भी जीत रही है, जहां ‘मोदी लहर’ में भी उसे जीत नहीं मिली थी। दीपके ने आरोप लगाया कि इन जीतों में ज्ञानेश कुमार मदद कर रहे हैं, इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि केवल आम लोगों के ही वोट नहीं चुराए जा रहे, बल्कि चुनाव आयोग में काम करने वाले कर्मचारियों के वोट भी चुराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और छेड़छाड़ के आरोपियों को झटका, नहीं मिली जमानत!

‘देश का युवा बदलाव मांग रहा’

इस मुद्दे पर सौरव दास ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश को एक बहुत बड़ा मजाक बना दिया गया है और देश का युवा बदलाव चाहता है। दास ने जानकारी दी कि वे ‘स्कूल ठीक करो कैंपेन’ चला रहे हैं और लोगों से इस बारे में बात कर रहे हैं। अभिजीत दीपके महाराष्ट्र में घूम रहे हैं और लोग उनसे बदलाव की बात कर रहे हैं। सौरव दास ने सवाल उठाया कि अगर ‘राइट टू वोट’ का अधिकार ही छीन लिया जाए, जिसके जरिए बदलाव लाया जा सकता है, तो सिस्टम कैसे बदलेगा?

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sanskrit University दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा ऐलान! छात्रों को इस तारीख को मिलेगी डिग्री | जानिए - कब होगा दीक्षांत समारोह

सौरव दास ने आगे कहा कि उनके वोट का अब कोई महत्व नहीं रह गया है। उन्होंने देश के सभी युवाओं से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट पढ़ने की अपील की, ताकि वे समझ सकें कि उनके साथ कैसा ‘भद्दा मजाक’ हो रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उनका देशव्यापी आंदोलन तय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Chunav: बिहार में पार्टियों का ‘चुनावी दांव’, जन सुराज, JDU, RJD ने उतारे अपने योद्धा! देखें सूची – पूरा शेड्यूल

Bihar MLC Chunav: बिहार MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जन सुराज ने अपनी पूरी लिस्ट जारी करते हुए सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। JDU और RJD ने भी अपने प्रत्याशि #BiharMLCChunav,#JanSuraj,#BiharPolitics

दरभंगा के सागर पासवान ने किया कमाल! जयपुर के राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप लेंगे हिस्सा! बिहार का नाम करेंगे रोशन

Sagar Paswan: दरभंगा के सागर पासवान का राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। मुंगेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर उन्होंने बिहार का नाम रोशन किया। #SagarPaswan,#BiharYoga,#DarbhangaNews

बिहार में अपराध पर मंत्री श्रवण कुमार का फूटा गुस्सा! तेजस्वी के आरोपों पर दिया ऐसा जवाब कि मच गई हलचल!

Bihar Crime News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार घिरी है। मंत्री श्रवण कुमार ने पटना में पूर्व पार्षद पति अनिल यादव की हत्या समेत अन्य घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तेजस #BiharCrimeNews,#ShravanKumar,#PatnaMurder

समस्तीपुर कांड: महिला सांसद ने पुलिस रिपोर्ट से काटे दरिंदों के नाम! तेजस्वी-रोहिणी ने चिराग पासवान और शाम्भवी चौधरी को घेरा

Bihar Women Safety: समस्तीपुर यौन शोषण मामले पर बिहार में सियासी पारा चढ़ा है। राजद नेताओं तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने लोजपा सांसद शांभवी चौधरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस #BiharWomenSafety,#SamastipurCase,#TejashwiYadav