back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 29, 2026
होम Bihar Madhepura मधेपुरा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, मैं कॉलेज जीवन से ही...

मधेपुरा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, मैं कॉलेज जीवन से ही रहा हूं शराबबंदी का समर्थक, आप भी बनिए सजग, ना पीजिए न पीने दीजिए, समाज की इसी में तरक्की

मधेपुरा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, मैं कॉलेज जीवन से ही रहा हूं शराबबंदी का समर्थक, आप भी बनिए सजग, ना पीजिए न पीने दीजिए, समाज की इसी में तरक्की
मधेपुरा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, मैं कॉलेज जीवन से ही रहा हूं शराबबंदी का समर्थक, आप भी बनिए सजग, ना पीजिए न पीने दीजिए, समाज की इसी में तरक्की

समाज सुधार अभियान के आखिरी दिन रविवार को मधेपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar said in Madhepura) ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की ही मांग पर हमने शराबबंदी प्रदेश में लागू किया था। मैं अपने कॉलेज जीवन से ही इसके खिलाफ रहा हूं।

बहुत बुरी चीज है इसको न पीजिए न पीने दीजिए न किसी को बनाने दीजिए न किसी को पनपने दीजिए। इसमें आपकी भलाई है समाज की भलाई है। उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित समाज सुधार अभियान में कही।

उन्होंने कहा शराब बंदी रहेगी तभी आपके घर में दो पैसे बचेंगे जो आपके और आपके परिवार के काम आएगा ।ये जो गड़बड़ करने वाले लोग हैं, इनके झांसे में नहीं आना है। ये लोग आपको दिग्भ्रमित करेंगे लेकिन इसमें आपको नहीं पड़ना है। आपके कहने पर ही हमने शराब बंदी की थी। अब आपको इस अभियान को आगे ले जाना होगा। इस कार्यक्रम में सीएम मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिले की एक हजार से अधिक जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा के कारण कम उम्र में ही गरीब घरों की बच्चियों की शादी हो जाती थी। आज इस अभियान से जुड़कर जीविका की दीदी कम उम्र के बच्चों की शादी नहीं होने दे रही हैं। इसका फायदा हो रहा है, लड़कियां पढ़ रही हैं, पढ़कर अपने पैरों पर खड़ा हो रही है। हम कानून लाए हैं, आपके लिए व्यवस्था किए हैं, आज इसी का नतीजा है कि सिर्फ बिहार पुलिस में 25000 से ज्यादा लड़कियां नौकरी कर रही हैं। जो देश के अन्य विकसित राज्यों से भी अधिक है। इसलिए हम किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करते हैं।

सीएम समाज सुधर अभियान के तहत अपने 12वें दौरे पर मधेपुरा पहुंचे थे। यहां हेलीपेड पर अधिकारीयों के साथ जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सीएम का काफिला बीएन मंडल स्टेडियम पहुंचा। यहाँ सबसे पहले सीएम ने जीविका दीदियों के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। कार्यक्रम में सीएम ने 6 जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने
शराबबंदी के फायदे गिनाते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का हवाला दिया। सीएम ने कहा दारूबंदी से महिला हिंसा में कमी आयी है। आपसी झगड़ा कम हुए हैं। शराब बंदी के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आयी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तारी का उत्पादन करते थे उनके लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था की गयी है। यदि तारी उत्पादक निरा का उत्पादन करेंगे तो उन्हें 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सरकार देगी।

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह कोसी प्रमंडल की जीविका दीदियों ने अपनी बातें रखी है, उसे सुनकर काफी प्रसन्नता हुई। दीदियों ने शराबबंदी के कारण हुए बदलाव की चर्चा की है। आज दीदियों में आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। आज लोगों के घरों में खुशहाली आई है। महिलाओं ने शराब के कारण क्या-क्या नहीं झेला है। शराबबंदी के बाद महिला हिंसा में कमी आई है। हमें सजग रहने की जरूरत है। हमलोगों ने क़ानून का राज स्थापित किया है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए जीविका की शुरुआत की थी। आज जीविका से 1.27 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई है।

उन्होंने शराब बंदी का इतिहास याद करते हुए कहा कि सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर जी शराब बंदी नशा बंदी किये थे लेकिन उन्हें दो साल में ही जाना पड़ा इसके साथ नशा बंदी भी चली गयी। आज भी कुछ लोग समय- समय पर शराब बंदी के खिलाफ आवाज उठाते हैं। लेकिन सरकार इसे सख्ती से लागू कर रही है। इस कार्यक्रम में मधेपुरा के प्रभारी मंत्री संजय झा और उत्पाद एवं मधनिशेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार भी शामिल हुए।

बीएन मंडल स्टेडियम में नीतीश ने कहा
कि समाज सुधार अभियान की शुरुआत तो हमने 2016 ही कर दी थी। 2021 के आखिरी माह से हमने दुबारा इसे शुरु किया लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के कारण इसे जनवरी के आखिरी सप्ताह में रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि नौ जुलाई, 2015 को जीविका दीदियों और महिलाओं के एक कार्यक्रम में महिलाओं ने शराबबंदी की मांग की। उसी समय महिलाओं से वादा किया कि दुबारा सत्ता में आए तो शराबबंदी लागू करेंगे। सत्ता में आते ही 01 अप्रैल, 2016 में इसे लागू कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में सर्वे हुआ तो पता चला कि 01 करोड़ 64 लाख लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है लेकिन कुछ गड़बड़ करने वाले भी होते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के जन्मदिन पर 2017 में जीविका दीदियों के समक्ष ही हमने बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया था।

हमें समाज सुधार के लिए लगातार अभियान चलाना है। इसी तरह 2018 में सतत जीविकोपार्जन योजना शुरू किया था। इसके लिए हमने लोगों को जागरूक किया कि ताड़ के पेड़ से ताड़ी नहीं बनानी। आप इससे नीरा का उत्पादन कीजिए। इसका उत्पादन हो रहा है लेकिन इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन कराना है।

इस मौके पर नीतीश ने पूर्व सांसद स्वर्गीय रमेंद्र कुमार यादव ‘रवि’ एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मीरा देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Bihar JDU Politics| MLC चुनाव में JDU को बड़ा झटका! अब 5 नवंबर को होगा हार का हिसाब, क्या बदलेगी रणनीति? ● यूपी में सियासी भूचाल! MLC चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP-SP को बड़ा संदेश | पढ़िए छह -पांच का क्षेत्रीय सियासी समीकरणों की बड़ी झलक ● Shocking: दरभंगा में नए एयरपोर्ट टर्मिनल के पास टाइल्स गोदाम से निकली 55 लाख की 459 कार्टन शराब, गोदाम सील! ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Bihar JDU Politics| MLC चुनाव में JDU को बड़ा झटका! अब 5 नवंबर को होगा हार का हिसाब, क्या बदलेगी रणनीति? ● यूपी में सियासी भूचाल! MLC चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP-SP को बड़ा संदेश | पढ़िए छह -पांच का क्षेत्रीय सियासी समीकरणों की बड़ी झलक ● Shocking: दरभंगा में नए एयरपोर्ट टर्मिनल के पास टाइल्स गोदाम से निकली 55 लाख की 459 कार्टन शराब, गोदाम सील! ●