spot_img

Madhubani News | Mithila Haat घूमने के बहाने दोस्त को बुलाया, कर डाला मर्डर, पुआल से मिली 4 दिनों बाद दुर्गंध मारती लाश

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Mithila Haat घूमने के बहाने दोस्त को बुलाया, कर डाला मर्डर बाबूबरही जहां बाबूबरही थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब गांव से दक्षिण आम के बगीचे में एक व्यक्ति बांस काटने के लिए गया था। बांस काटने के दौरान उसे किसी सड़ी हुई वस्तु की तेज बदबू आई। जब उसने चारों तरफ देखा तो पुआल से ढंका हुआ एक शव दिखाई दिया।

- Advertisement -

Madhubani News | थानाध्यक्ष चंद्रमणि का दिखा एक्शन, गांव में फैली हत्या से सनसनी

यह बात गांव में जंगल में लगे आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आम के बगीचे में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रमणि दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। शव का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के छात्रों को बड़ा झटका! 211 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से नहीं शुरू होगी पढ़ाई, जानिए क्यों

Madhubani News | राजू साफी की हत्या, चेहरा पड़ गया था काला

चेहरा पूर्ण रूप से काला हो गया था। पुलिस ने शव की पहचान परिजनों के घटना स्थल पर पहुंचने के उपरांत शर्ट, पैंट व टोपी से की। शव की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के चतरा गौबरौड़ा गांव के मोतीलाल साफी के 28 वर्षीय पुत्र राजू साफी के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की...

Madhubani News | एसडीपीओ सदर टू मनोज कुमार ने बताया

एसडीपीओ सदर टू मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चतरा गौबरौड़ा गांव निवासी मोतीलाल साफी ने अपने पुत्र के गुम हो जाने के बाबत आवेदन बीते 5 अप्रैल को खजौली थाने में दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते ही लापता युवक के मोबाइल लोकेशन को खंगालने लगी।

Madhubani News | चार दिनों के बाद मिली सड़ी लाश

सीडीआर में युवक का अंतिम मोबाइल लोकेशन अंधराठाढ़ी व बाबूबरही थाना के बॉर्डर के पास मरुकिया गांव का मिला। फिर मोबाइल बंद हो गया। मृतक के रिश्तेदार उक्त गांव में हैं। चार दिनों के बाद उक्त युवक का शव सड़े गले अवस्था में बाबूबरही थाना क्षेत्र से बरामद हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक 4 अप्रैल को अपने पड़ोसी दीपेंद्र कुमार तथा जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी बेरा गांव के कृष्ण कुमार के साथ झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत अड़रिया संग्राम स्थित मिथिला हाट घूमने के लिए गया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?

Madhubani News | युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में

उसी दिन से युवक गुम था। उक्त मामले में खजौली पुलिस ने एक युवक को अपने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। मृतक को छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। इधर दबे मुंह से लोगों में चर्चा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। हालांकि पुलिस द्वारा हत्या करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के बड़े भाई की भी 10 वर्ष पूर्व हत्या कर दी गयी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety

पटना में अब लग्जरी कारवां से घूमिए शहर, गंगा में स्पीडबोट का मजा भी; पर्यटकों के लिए खास सौगात

Patna Darshan: बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पटना दर्शन के लिए लग्जरी कारवां सेवा शुरू की है। इस खास पैकेज में ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ गंगा में स्पीडबोट की सवारी का#PatnaTourism,#BiharTourism,#PatnaDarshan

खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: अग्रिम जमानत पर फैसला टला, अब इस तारीख़ तक इंतजार!

Khan Sir: पटना की अदालत में चर्चित शिक्षक खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने उनके बॉडीगार्ड के हथियार लाइसेंस से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है, और अगली स#KhanSir,#PatnaNews,#BailHearing