spot_img

मधुबनी में नशे में धुत Adariya Sangram Polytechnic College के छात्रों का जमकर हंगामा, मिथिला अर्बन हाट में घुसकर तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
हंगामे में शामिल 15 छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 मौके पर कैंप कर रही पुलिस

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर अनुमंडल के अड़रिया संग्राम स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में रह रहे छात्रों ने मंगलवार की देर रात बर्थडे पार्टी के नाम पर शराब पार्टी मनाया जा रहा था। शराब के नशे में धुत छात्रों ने हॉस्टल की बाउंड्रीबाल फांद कर मिथिला अर्बन हाट कैंपस में घुसकर कर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट करने लगा।

- Advertisement -

नशे में धुत छात्रों के द्वारा मौके पर पहुंचे थाना के चौकीदार मोहम्मद अजीम के साथ भी बदसलूकी किया। हालात बिगड़ते देख ओपी प्रभारी बलवंत कुमार मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र शांत नहीं हुए और उनके सामने में ही मिथिला हाट के बल्ब और टाइल्स पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हालात बेकाबू देखते हुए ओपी प्रभारी श्री कुमार ने फौरन ही झंझारपुर एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी और झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद को घटना की सूचना दी।मधुबनी में नशे में धुत Adariya Sangram Polytechnic College के छात्रों का जमकर हंगामा, मिथिला अर्बन हाट में घुसकर तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा बिना देर किये ही एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी एवं एसडीपीओ आशीष आनंद ने पुलिस इंस्पेक्टर महफूज आलम के अलावा भैरवस्थान थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज, आरएस ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार, रुद्रपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, अंधराठाढ़ी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहनी के साथ मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। एसडीएम श्री चौधरी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने हॉस्टल में छापेमारी की।

- Advertisement -

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 छात्रों को नशे में गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनेलाईजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। वहीं, बुधवार की सुबह मधुबनी पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर विभिन्न थाने के पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ बैठक कर प्रिंसिपल शंभू नाथ झा को लापरवाही के लिए जमकर फटकार लगाया गया।बताते चलें कि इससे पूर्व भी छात्रों द्वारा हंगामा और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया जा चुका है लेकिन हर बार कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले में ढिलाई बरती गयी है।

मामले में शामिल गिरफ्तार छात्र:

गिरफ्तार किए गए छात्रों में मुजफ्फरपुर जिले के आदित्य कुमार ठाकुर, रोहतास जिले के आनंद पांडे, बेगूसराय जिले के आशीष राज, मधुबनी जिले के जितेंद्र कुमार, अंकित कुमार, कुणाल कुमार, रोहन कुमार, जमा किशोर साह, नवादा जिले के रोहित कुमार, समस्तीपुर जिले के आनंद राज, रमेश कुमार, अंकित कुमार, सीतामढ़ी जिले के सोनू कुमार, जमुई जिला के नीतीश कुमार, औरंगाबाद जिले के सबर राज शामिल है।मधुबनी में नशे में धुत Adariya Sangram Polytechnic College के छात्रों का जमकर हंगामा, मिथिला अर्बन हाट में घुसकर तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा

कहते हैं एसडीपीओ :
झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद ने कहा कि नशे में हंगामे करने एवं तोड़फोड़ व बदसलूकी करने वाले पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।मामले की जानकारी पुलिस कप्तान सुशील कुमार को भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हालात सामान्य है। घटना को लेकर पुलिस कैंप कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए – अनंत सिंह पर...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करत#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

Bihar Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। JDU ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बीच, दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा का एक साथ दिखन#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDUCrisis

समस्तीपुर में बड़ी वारदात! फ्लिपकार्ट ऑफिस से लाखों लूटे, अपराधियों ने सबूत भी नहीं छोड़ा| CCTV DVR भी उखाड़ ले गए

Samastipur Flipkart Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट कार्यालय से रविवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1.49 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीव#SamastipurCrime,#FlipkartLoot,#BiharPolice

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क#BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass