spot_img

मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, देश में मानव व्यापार के रूप में बाल तस्करी अभिशाप

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में वर्ल्ड डे एगेंस्ट ह्यूमन ट्रैफकिंग के अवसर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम श्री वर्मा ने कहा कि द यूनाइटेड नेशन ऑफ ड्रग्स एंड क्राइम के द्वारा 2013 से इसे आरंभ किया गया था।

- Advertisement -

इंडिया में इसे प्रत्येक वर्ष 11 जनवरी को नेशनल डे एगेंस्ट ह्यूमन ट्रैफिकिंग मनाया जाता है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के द्वारा इस अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बाल तस्करी से आजादी अभियान 1 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

इसके तहत भारत के 75 अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलो में अभियान चलाया जा रहा है। जिले में मानव व्यापार की रोकथाम हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट स्थापित है। उन्होंने कहा कि देश में मानव व्यापार के रूप में बाल तस्करी एक अभिशाप के रूप में विद्यमान है। जो बालकों की तस्करी बाल मजदूरी, ऑर्गन ट्रैफकिंग, क्रिमिनल एक्टिविटी, सेक्सुअल एक्सपोजिशन इत्यादि के लिए होता है, जिसके उन्मूलन किए बिना सुरक्षित समाज सुरक्षित देश एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण नहीं किया जा सकता है।

- Advertisement -

डीएम श्री वर्मा ने कहा कि मानव व्यापार एवं बाल तस्करी रोकने हेतु किशोर न्याय अधिनियम 2015 की विभिन्न धाराओं में वर्णित निर्देशानुसार सभी थानों में नामित बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें।बच्चों के साथ संवेदनशीलता एवं नम्रता से व्यवहार करें। बच्चों को यूज करने वाले वास्तविक ट्रैफिकर तक पहुंचे तथा उस पर कार्रवाई करें।

एसएसबी कमांडेंट की ओर से बताया गया कि मानव व्यापार के अनेकों पहलू है जिसे समय से पहचानना एवं निष्पादन करना आवश्यक है। डीएम श्री वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी संबंधित नियमों एक्ट के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें तथा समन्वय से बाल तस्करी को रोकने का प्रयास करें।

कार्यक्रम में डीडीसी विशाल राज,सहायक निदेशक डीसीपीयू साहब रसूल , एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष बिन्दु भूषण ठाकुर, जयनगर एसएसबी डिप्टी कमांडेंट श्वेता समेत सभी अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन के कोच में ब्रेक जाम: कानपुर में फंसी राजधानी एक्सप्रेस, हुई घंटों लेट, यात्री रहे दहशत में!

Kanpur Train: कानपुर में एक विशेष ट्रेन में तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। घंटों तक चले मरम्मत कार्य के चलते भुवनेश्वर और राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें ल#KanpurTrain,#TrainDelay,#RajdhaniExpress

बिहार में बढ़ेगा किराया और व्यापार खर्च! जानिए संपत्ति कर में 15% वृद्धि का आप पर क्या होगा असर

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने संपत्ति कर के वार्षिक किराये मूल्य (ARV) में 15% की बढ़ोतरी की है। 30 साल बाद हुई इस वृद्धि से 3.05 लाख से अधिक संपत्तियां प्रभावित होंगी, जिसस#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#PropertyTaxHike

दरभंगा का युवक निकला पाकिस्तानी जासूस: पाकिस्तान को बेची देश की खुफिया जानकारी! राजस्थान पुलिस ने दबोचा | पढ़िए – ‘Darbhanga Spy’ कनेक्शन...

Bihar Espionage: राजस्थान पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के दरभंगा निवासी 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे हैंडलर#BiharEspionage,#DarbhangaNews,#NationalSecurity

बिहार के इकलौते टाइगर रिजर्व में 3 महीने के लिए जंगल सफारी बंद, जानें कब खुलेगा?

Bihar Tiger Reserve: बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी 29 जून से तीन महीने के लिए बंद रहेगी। वन विभाग ने मानसून और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए यह फैसला लिया है,#BiharNews,#ValmikiTigerReserve,#JungleSafari