spot_img

बेनीपट्टी खाद बीज दुकानों की जांच में फिर मिली गड़बड़ी, लगातार दूसरे दिन भी बंद मिला कन्हैया खाद बीज भंडार

spot_img
- Advertisement -

फोटो: बेनीपट्टी के बेहटा में उर्वरक दुकान की जांच करते समिति के सदस्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी प्रखंड की उर्वरक निगरानी समिति की टीम ने अध्यक्ष सह प्रमुख सोनी देवी के नेतृत्व में कई खाद बीज दुकानों की जांच की। निगरानी समिति के सदस्यों ने बेहटा बाजार में संचालित न्यू किसान खाद बीज भंडार की जांच की। जहां स्टॉक और वितरण की जांच एवं वितरण पंजी का अवलोकन किया गया।

- Advertisement -

स्थिति संतोषजनक पाये जाने के बाद टीम के सदस्यों ने बेहटा बाजार में ही संचालित उन्नत खाद बीज भंडार की जांच की। जहां स्टॉक और वितरण की जानकारी ली और वितरण पंजी की जांच की। उर्वराकों का वितरण संतोषजनक पाया गया। इसके बाद टीम अम्बेदकर चौक स्थित कन्हैया खाद बीज भंडार के समीप पहुंची, जहां उक्त दुकान लगातार दूसरे दिन भी बंद पाया गया।

- Advertisement -

जबकि उक्त दुकान के भंडारण व बोर्ड पर 2693 बैग यूरिया स्टॉक में उपलब्ध अंकित था। उर्वरक निगरानी समिति के अध्यक्ष सह बेनीपट्टी प्रमुख सोनी देवी ने इसे गंभीरता से लिया और उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में उक्त दुकानदार का स्टॉक जब्त कर दूसरे वितरक में समायोजन करने का प्रस्ताव रखने की बात कहीं। इसके बाद जांच टीम ने मकिया चौक के समीप संचालित कुशवाहा खाद बीज भंडार की जांच की, जहां वितरण पंजी में दर्ज प्रमोद दास को कॉल कर खरीदे गये उर्वरक की कीमत पूछे जाने पर उक्त किसान ने 400 सौ रूपये में यूरिया खाद मिलने की बात कही। इसके बाद प्रमुख भड़क गईं और वितरक को जमकर फटकार लगाईं।

उक्त किसान को बुलाकर सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक ली गयी राशि को वापस करवाया गया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरकों की खरीददारी करें। अगर निर्धारित दर से अधिक मांग की जाती है या उर्वरक वितरक द्वारा खाद देने में आनाकानी की जाती है तो प्रखंड कृषि कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने यह भी बताया कि उर्वरक में निर्धारित दर से अधिक राशि लेने के मामले में संबंधित दुकानदार को स्पष्टीकरण भेजकर तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उर्वरक अनुश्रवण समिति की बैठक में धावा दल गठित कर नियमित रुप से उर्वरक दुकानों की छापेमारी करने का प्रस्ताव रखा जायेगा। टीम में निगरानी समिति के अध्यक्ष सह प्रमुख के अलावा राजद के प्रतिनिधि सह सदस्य राजेश यादव, कृषि समन्वयक संजीव कुमार सिंह व नरेंद्र कुमार भी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail