spot_img

मधुबनी के हरलाखी इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चार पहिया वाहन से गांजा, प्रतिबंधित दवा और शराब के साथ एक गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
गंगौर एसएसबी कैंप के जवानों ने सीमा से एक किलोमीटर अंदर की कार्रवाई
एक वर्ष पूर्व सीमा पर 11 ड्रोन कैमरे के साथ भी पकड़ा गया था यह धंधेबाज
फोटो:गंगौर एसएसबी जवानों के हिरासत में धंधेबाज

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी गंगौर कैंप के जवानों ने भारत नेपाल के बीच अवैध धंधों में संलिप्त एक शातिर धंधेबाज को एक चारपहिया वाहन में आधा किलो गांजा, दस बोतल शराब व नौ बोतल प्रतिबंधित सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी विनय कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक धंधेबाज नेपाल से चारपहिया वाहन में सभी सामान लेकर बॉर्डर पीलर संख्या 289/24 के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जहां हेडकांस्टेबल माणिक चंद शर्मा के नेतृत्व में अन्य जवानों ने गश्ती के दौरान सीमा से करीब एक किलोमीटर अंदर धंधेबाज को वाहन व सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धंधेबाज करीब एक वर्ष पूर्व 11 ड्रोन कैमरे के साथ भी गिरफ्तार हुआ था। कंपनी इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट मोहोद मनीष देवानंद ने बताया कि धंधेबाज को जब्त वाहन, शराब व गांजा के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया हैं।

कार्रवाई में जब्त प्रतिबंधित दवा को ड्रग विभाग के हवाले किया जायेगा। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail