spot_img

Madhubani News: बेनीपट्टी के अन्य 4 पंचायतों में सरकार भवन निर्माण को मिली स्वीकृति

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय में डीएम के वीसी में शामिल बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी काफी सक्रिय हो गए हैं। सरकार भवन निर्माण के लिए स्वयं डीएम अरविन्द कुमार वर्मा काफी एक्शन मोड में दिख रहे हैं।

- Advertisement -

लगातार सभी बीडीओ, बीपीआरओ, सीओ और संबंधित पंचायतों के मुखियों के साथ वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर (Government buildings will be built in other 4 panchayats of Benipatti) निर्देश दें रहे हैं।

- Advertisement -

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारी और जिन पंचायतों में सरकार भवन निर्माण होना है, वहां के मुखिया जुड़े। जहां डीएम ने बारी बारी से सभी संबंधित पंचायतों के मुखिया से बातचीत कर निर्माण कार्य में आ रही अटकनों के बारे में जानकारी लीं और मौजूद बीडीओ, सीओ और बीपीआरओ को मुखिया से आपसी समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार, जिले के 154 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना है। जिसके लिए जमीन चयनित करने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं बेनीपट्टी प्रखंड के 31 पंचायतों की बात करें तो 5 पंचायत परौल, परकौली, त्यौथ, सलहा और कपसिया में सरकार भवन का निर्माण हो चुका है।

वहीं, 18 अन्य पंचायतों के लिए जिला से प्रपोजल भेजा जा चुका है। वहीं सूत्रों की माने तो बेनीपट्टी के चार पंचायत नगवास, नवकरही, मेघवन और शाहपुर में सरकार भवन निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गयी है। तीन करोड़ से अधिक की राशि की लागत से एक सरकार भवन का निर्माण होना है, जो एलईओ निर्माण कंपनी कराएगी।

गौर करने वाली बात तो यह है कि पहले मुखियों की ओर से सरकार भवन का निर्माण कराया जाता था, उस समय एक सरकार भवन की लागत डेढ़ करोड़ थी, लेकिन अब सरकार भवन का निर्माण कंपनी निर्माण कराएगी तो लागत 3 करोड़ से अधिक होगा। इस भेदभाव से कई मुखियों में सरकार के खिलाफ मायूसी और नाराजगी भी व्याप्त है।

बेनीपट्टी में वीसी से जुड़े पदाधिकारियों में बीडीओ डा. रवि रंजन, सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, बीपीआरओ मधुकर कुमार, मुखिया अवध किशोर झा, विनय कुमार झा, मो. जुल्फेकार, पंचायत सचिव अंकित राज, रवि कुमार, राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार साह, प्रमोद चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि कमल बैठा सहित अन्य शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में हद! 2KM दूर थाना, फिर भी 3 घंटे बाद पहुंची पुलिस, किसान का मोटर चोरी!

Bhagalpur Crime News: भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसान के खेत से मोटर चोरी हुई और पुलिस 2 किलोमीटर दूर होने के बावजूद 3 घंटे देरी से पहुंची, जिससे ग#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#MotorTheft

दरभंगा एयरपोर्ट पर ये क्या हुआ? दिल्ली से चली फ्लाइट पटना में उतरी, यात्रियों की सांसें अटकीं!

Darbhanga Flight: दरभंगा एयरपोर्ट पर रनवे पर पार्किंग संकट के कारण दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E360 को पटना डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।#DarbhangaFlight,#BiharNews,#IndigoAirlines

दरभंगा वालों ध्यान दें! 30 जून को सुबह 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानें प्रभावित इलाके

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 30 जून 2026 को सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सैद नगर फीडर से निकलने वाली लाइन में एलटी शिफ्टिंग का काम होगा, जिससे किसान नर्सरी और प#DarbhangaNews,#BiharElectricity,#PowerOutage

दियारा में बड़ी वारदात को अंजाम देने जुटे अपराधियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद, तीन गिरफ़्तार

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। भागलपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नाथनगर के शंकरपुर दियारा#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#NathnagarNews