spot_img

मायामी में Amazon के कार्गो विमान का भयानक हादसा! रनवे से उतरते ही गाड़ियों से टकराई – लगी आग, 5 की मौत

Miami Plane Crash: अमेरिका के मायामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान Amazon का कार्गो विमान रनवे से उतर गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

spot_img
- Advertisement -

Miami Plane Crash: अमेरिका के मायामी शहर में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। मायामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Amazon का एक कार्गो प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई। सोमवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार प्लेन रनवे से उतरकर खड़ी गाड़ियों से जा टकराया और तुरंत आग की लपटों में घिर गया। स्थानीय समयानुसार यह घटना दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे) हुई, जब एयरपोर्ट पर सबसे व्यस्त समय चल रहा था।

- Advertisement -

लैंडिंग के वक्त बेकाबू हुआ बोइंग 767-300 विमान

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 767-300 मॉडल का था। यह विमान पोर्टो रिको के सैन जुआन स्थित लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मायामी आ रहा था। लैंडिंग के वक्त अचानक यह प्लेन नियंत्रण से बाहर हो गया और उसे रोका नहीं जा सका, जिसके परिणामस्वरूप यह रनवे से बाहर निकल गया।

Amazon ने हादसे के बारे में कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।

- Advertisement -

इस घटना के तुरंत बाद, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने मायामी एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया। तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और 200 से अधिक कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तेल लीक होने की वजह से बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें आईं।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय कैबिनेट में 7 मंत्रियों की 'बगावत'! BJP में अंदरूनी कलह तेज, फेरबदल क्यों रुका? CJP ने खोली पोल

घायलों को निकालने में आई भारी मुश्किल

हादसे के बाद प्लेन के मलबे और आग की वजह से पांच लोग विमान के नीचे फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। Amazon ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है। इस हादसे ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और विमानों के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar DElEd Admission छात्र ध्यान दें! बिहार में दूसरी चयन सूची जारी, 8 सितंबर है आखिरी मौका, जानें तीसरी लिस्ट कब आएगी

Bihar DElEd Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने DElEd सत्र 2026-28 के लिए दूसरी चयन सूची जारी की है। 8 सितंबर तक नामांकन अनिवार्य है, साथ ही स्लाइड-अप का विकल्प भी मिलेगा। तीसर#BiharDElEdAdmission,#DElEdResult,#BiharEducation

Bihar Politics बिहार में ये क्या हो रहा है? SDM की कुर्सी पर BJP विधायक, रोहिणी आचार्य का ‘फोटो अटैक’ | ‘खुली छूट’- क्या...

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार में भाजपा विधायक रजनीश कुमार पर SDM की कुर्सी पर बैठने का आरोप लगाते हुए 'सम्राट सरकार' पर प्रशासनिक मर्यादा उल्#BiharPolitics,#RohiniAcharya,#BJPMLA

निजी स्कूल हॉस्टल की छत पर पहली के छात्र की लाश, सुपौल में स्कूल की लापरवाही – बोले परिजन – ये हत्या है? Big...

Bihar Crime News: सुपौल के शानवी पब्लिक स्कूल हॉस्टल में 8 साल के छात्र प्रियांशु कुमार की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मा#BiharCrimeNews,#SupaulNews,#StudentDeath

Darbhanga Road Accident दरभंगा में इंजीनियर बनने का सपना टूटा! मसानखुन-सतीघाट मार्ग पर मनमोहन की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद सामान भी गायब| स्कॉर्पियो...

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय बीटेक स्नातक मनमोहन कुमार की मौत हो गई। श्राद्ध भोज से लौटते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।#DarbhangaNews,#RoadSafety,#BiharAccident