spot_img

Madhubani एडीजे-3 वेद प्रकाश मोदी की अदालत का बड़ा फैसला: हत्याकांड के दोनों अभियुक्तों सगे भाई रौशन सिंह और पंकज सिंह को उम्रकैद

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी न्यायालय के एडीजे-3 वेद प्रकाश की अदालत ने हत्या मामले में दोषी पाते हुए दो सगे भाईयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है़। साथ ही 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि झंझारपुर थाना क्षेत्र के नवानी गांव में 23 दिसंबर 2018 को मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में एक व्यक्ति रुद्र नारायण सिंह की हत्या कर दी गई थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जहां मृतक के पुत्र बालाजी सिंह के द्वारा अड़रिया संग्राम ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसमें दोनों भाईयों क्रमशः रौशन सिंह और पंकज सिंह को आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी में दर्शाया गया था की उनके स्व. पिता के साथ मछली मारने को लेकर दोनों अभियुक्तों से विवाद हुआ था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में अपराधियों का दुस्साहस! युवक को पीठ में मारी गोली, फिर पुलिस ने लिया ये बड़ा फैसला

Madhubani News: मेरे पिता को मारते रहे और मेरे पिता जोर-जोर से चीखते-odचिल्लाते रहे, लेकिन…

जिसके बाद दोनों अभियुक्तों ने घर के दरवाजे पर बैठे मेरे स्व.पिता को घसीट कर सड़क पर लाकर धारदार हथियार से उनपर हमला कर घायल कर दिया था। अभियुक्त लोग मेरे पिता को मारते रहे और मेरे पिता जोर जोर से चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन वो फिर भी नही माने और मारते रहे। जिसके बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मेरे पिता की मदद की।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News| मधुबनी में RPF ASI को बेरहमी से पीटा, सिर फाड़कर बेहोश किया! फिर जो हुआ, 5 अपराधी दबोचे गए

 

जिसके बाद उन्हें झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। लेकिन वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया था। वहां भी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। इधर, प्राथमिकी के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime: स्कॉर्पियो और गड्ढा में छिपा था 4.60 लाख का गांजा, मधुबनी पुलिस ने ऐसे पकड़ा 3 तस्करों को

 

जहां सुनवाई और बहस के बाद एडीजे-3 वेद प्रकाश की अदालत ने दोष सिद्ध होते ही दोनों आरोपी व सगे भाई रौशन सिंह और पंकज सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है़। पीड़ित पक्ष की ओर से वरीय अपर लोक अभियोजक मिथिलेश झा ने बताया कि झंझारपुर थाना के अड़रिया संग्राम ओपी में आरोपियों पर कांड संख्या 179/18 दर्ज किया गया था।

Madhubani: 20-20 हजार का आर्थिक दंड

इस मामले में बहस पूरी होने के बाद रौशन कुमार सिंह और पंकज कुमार सिंह दोनों भाईयों पर दोष सिद्ध होने के बाद एडीजे-3 वेद प्रकाश मोदी के न्यायायल ने आईपीसी की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों पर जांच जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar LPG Connection बिहार में गैस कनेक्शन बंद! त्योहारों पर नहीं मिलेगा सिलेंडर? तुरंत करें ये काम, फिर होगा चालू

Bihar LPG Connection: बिहार में 34 लाख LPG उपभोक्ताओं के कनेक्शन 1 अक्टूबर से ब्लॉक कर दिए गए हैं. त्योहारों के बीच अचानक आई इस समस्या से लोग परेशान हैं. जानें कैसे घर बैठे अपनी ई-के #BiharLPG,#LPGConnection,#EKycUpdate

Darbhanga Crime News दरभंगा के सिंहवाड़ा में मुजफ्फरपुर की नाबालिग, प्रेम प्रसंग और परिजनों पर आक्रमण, बड़ा बबाल

Darbhanga Crime News दरभंगा के सिंहवाड़ा में पुलिस पर खूनी हमला! मुजफ्फरपुर की नाबालिग...

नौबतपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा! गेस्ट हाउस के कमरों में आपत्तिजनक हालात में मिले 1 नाबालिग लड़की, 8 युवतियां और 7 युवक

Naubatpur News: नौबतपुर के शांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापामारी कर एक नाबालिग सहित 8 युवतियों और 7 युवकों को हिरासत में लिया है। गेस्ट हाउस के संचालक और मैनेजर को भी दबोचा गय #NaubatpurNews,#BiharPolice,#GuestHouseRaid

बरौनी जंक्शन पर बड़ा खुलासा: पूर्वांचल एक्सप्रेस से विदेशी शराब, कारतूस और नकदी बरामद|पनसल्ला गांव के तस्कर गिरफ्तार| पढ़िए -प्लेटफॉर्म क्या मिली लावारिस !

Begusarai Liquor Smuggling: बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पूर्वांचल एक्सप्रेस से 18 लीटर शराब, एक कारतूस और 2660 रुपये के साथ एक धंध #BegusaraiNews,#LiquorSmuggling,#BarauniJunction