spot_img

मोटे अनाज का बिजनेस शुरू करना है? बिहार सरकार दे रही ₹5.40 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा फायदा!

Bihar Millet Processing: राज्य में मोटे अनाज के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। किसानों और उद्यमियों को नई इकाई लगाने पर अधिकतम 5.40 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी, जिससे रोजगार और आय के नए अवसर खुलेंगे।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Millet Processing: बिहार में मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। अब राज्य में नई मिलेट्स प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने पर किसानों और उद्यमियों को भारी वित्तीय सहायता मिलेगी। इस पहल से स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

- Advertisement -

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत शुरू की गई इस योजना में सामान्य वर्ग के किसानों को परियोजना लागत का 40 प्रतिशत या अधिकतम 4.32 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 5.40 लाख रुपये (जो भी कम हो) तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। यह अनुदान नई प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए दिया जा रहा है।

- Advertisement -

कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं शर्तें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसान उत्पादक संगठन (FPO), उद्यमी, व्यक्तिगत आवेदक और अन्य पंजीकृत संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं। यह वित्तीय सहायता मुख्य रूप से प्रसंस्करण मशीनरी की खरीद के लिए उपलब्ध होगी। स्थापित की जाने वाली इकाई की क्षमता 100 से 200 किलोग्राम प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया, ‘राज्य में मिलेट्स की खेती और इसके प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों और उद्यमियों को आवश्यक सहयोग दे रही है। मिलेट्स प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। अधिक से अधिक पात्र लाभुक इस योजना का लाभ लेकर मिलेट्स आधारित उद्यम स्थापित करें।’

- Advertisement -

मंत्री श्री सिन्हा ने योजना की पात्रता शर्तों पर भी प्रकाश डाला। एफपीओ को कम से कम दो वर्षों से पंजीकृत और संचालित होना अनिवार्य है, जबकि व्यक्तिगत आवेदक की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। परियोजना लागत का न्यूनतम 15 प्रतिशत स्वयं का अंशदान उपलब्ध कराना होगा और बैंक ऋण प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga DMCH डॉक्टर की हैवानियत! DMCH में इलाज के लिए गुहार लगाई तो मरीज के परिजन को जूतों से पीटा, पीठ पर दिखे निशान

किन खर्चों पर नहीं मिलेगा अनुदान?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट खर्चों पर अनुदान नहीं दिया जाएगा। इनमें भूमि खरीद, बिजली कनेक्शन, मानव संसाधन तथा अन्य संचालन संबंधी खर्च शामिल हैं। प्रसंस्करण इकाई के लिए परिसर का कम से कम तीन वर्षों तक संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित करना लाभुकों की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें:  चलती ट्रेन पर पत्थरों से हमला! पटना में हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों की सांसें अटकीं, बड़ा नुकसान टला

अनुदान की राशि सीधे लाभुक के बैंक खाते में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके अलावा, मशीनरी की खरीद ओएफएमएएस पोर्टल पर सूचीबद्ध विक्रेताओं से करना अनिवार्य होगा। यह योजना बिहार के किसानों और उद्यमियों के लिए मोटे अनाज के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती लाने का एक बड़ा अवसर है। इच्छुक पात्र आवेदक जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Rain Alert बिहार में मानसून की विदाई, फिर भी दो ट्रफ लाइन से 18 जिलों में आफत! IMD का बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट...

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की विदाई शुरू होने के बावजूद मौसम विभाग ने 18 जिलों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सला #BiharRain,#WeatherAlert,#IMDWarning

Bihar Pakistan Spy पूर्व फौजी ने किया देश से गद्दारी! परिवार को बताया सचिवालय में नौकरी, पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी

Bihar Pakistan Spy: बिहार के बेगूसराय के पूर्व सेना कर्मी रितेश कुमार पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का गंभीर आरोप लगा है। परिवार को सचिवालय में नौकरी का झूठ बोलकर वह कथित तौर पर संवेद #BiharPakistanSpy,#BegusaraiNews,#IndianArmy

Bihar MLC Election का DARBHANGA इफेक्ट| बिहार MLC चुनाव में गरमाई सियासत: दरभंगा में क्यों उमड़ पड़े इतने उम्मीदवार, जानें पूरा समीकरण!

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है। दरभंगा स्नातक क्षेत्र में रिकॉर्ड 40 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है, जिससे #BiharMLCElection,#DarbhangaElection,#BiharPolitics

Muzaffarpur Bus Fire दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही बस में अचानक लगी भीषण आग, 32 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान!

Muzaffarpur Bus Fire: दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण आग लग गई। बस में सवार सभी 32 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निक #MuzaffarpurBusFire,#NoidaExpressway,#BiharNews