spot_img

मधुबनी में उपद्रवी तत्वों ने घर में की आगजनी, धधक के बाद बची सिर्फ राख, सबकुछ हो चुका खाक

spot_img
- Advertisement -

कलुआही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के कालिकापुर पंचायत के भरतपट्टी गांव के वार्ड 14 निवासी मनोज मंडल के घर में उपद्रवी तत्वों ने आग लगा दी। इससे उनका आवासीय घर पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गया।

- Advertisement -

पीड़ित गृहस्वामी मनोज मंडल ने सभी बातों की जानकारी आवेदन के माध्यम से कलुआही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को दी। गृहस्वामी के पुत्र लालबाबू मंडल ने बताया कि यह अग्निकांड बीते बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे घटित हुई। गृह स्वामी की पत्नी अगहनिया देवी ने बताया कि उनका पुराना पैतृक आवास घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर है।

- Advertisement -

जब ग्रामीणों ने पीड़ित गृहस्वामी मनोज मंडल को जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर में किसी ने आग लगा दी है। तब वह घटनास्थल की तरफ दौड़े तो देखा कि उस समय रात के 11 बज रहे थे। रोहित मंडल, ऋषि मंडल एवं आनंद मंडल घटनास्थल की ओर से आ रहे थे। जब गृहस्वामी ने तीनों से कहा कि उनके घर में आग लग गयी है तो उन लोगों ने बिना कुछ बोले अपने घर की ओर चले गए।

- Advertisement -

गृहस्वामी को आशंका कि इन्हीं तीनों ने उनके घर में आग लगा दी है़। ग्रामीण कारी मंडल, संजय मंडल, सुरेंद्र यादव, अखिलेश यादव ,दिलीप यादव, चंदन यादव, बलराम यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बाल्टी में पानी भर कर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग की भीषण लपटों में घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसको लेकर यह घटना हुई। गृहस्वामी की पत्नी ने बताया कि प्रतिदिन वे लोग उसी आवास में सोते थे लेकिन बुधवार की रात नए आवास में न सोकर सभी पुराने आवासीय घर में सोने चले गए जिससे उनके परिवार में कोई जान माल की क्षति नहीं हुई सभी लोग सकुशल हैं।

गृहस्वामी के पुत्र लालबाबू मंडल ने बताया कि रात के करीब 11 बजे जब लोग सो गए तो उन लोगों ने घर में आग लगाकर घर के अंदर रखे सभी संपत्तियों को जलाकर राख कर डाला। पीड़ित परिवार ने घर में लगी आग की घटना की जानकारी एक लिखित आवेदन के द्वारा कलुआही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को दी।

पीड़ित परिवार ने बताया कि वे लोग दहशत में जीवन जी रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कलुआही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार से जान माल के हिफाजत की गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज को कहा। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि उनको अग्निकांड की सारी बातों की जानकारी है।उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है जांच के बाद उपद्रवियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा को मिली बड़ी सौगात! 286 करोड़ से फोरलेन बनेगी NH-105, अब नेपाल जाना होगा और आसान

Bihar NH 105: बिहार में NH-105 को फोरलेन बनाने का काम तेज होगा। दिल्ली मोड़ से बनवारीपट्टी तक 15 किलोमीटर के लिए 286 करोड़ स्वीकृत, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिए मानसून से#BiharNH105,#DarbhangaNews,#GopalJiThakur

मधुबनी में यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी गई! DM का बड़ा एक्शन, 172 बोरी खाद गायब

Madhubani Fertilizer Black Marketing: मधुबनी में उर्वरक कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी के दौरान रिकॉर्ड और स्टॉक में भारी अंतर मिलने पर FIR दर्ज की गई ह#MadhubaniNews,#FertilizerBlackMarketing,#BiharFarmers

छात्रों के लिए खुशखबरी! झारखंड प्रवेश परीक्षा की तारीख बढ़ी, मिला तैयारी का एक और मौका

Jharkhand Entrance Exam: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा 2026 की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 19 जुलाई की जगह 26 जुला#JharkhandEntranceExam,#JCECEBExam,#ExamDateChange

बिहार में मुहर्रम का अनोखा रंग: हिंदू कारीगर ने बनाया ‘हेलीकॉप्टर ताजिया’, देखने उमड़ी भीड़!

Gaya News: बिहार के गया जिले में मुहर्रम के अवसर पर एक हिंदू कारीगर द्वारा बनाया गया हेलीकॉप्टर के आकार का ताजिया इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसे देखने के लिए दूर-#GayaNews,#Muharram,#SocialHarmony