spot_img

बेनीपट्टी को दस नावों की मिली सौगात, एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा, दूंगा जरूरत पड़ने पर और नाव

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
बेनीपट्टी के आमजनों की सेवा में हमेशा समर्पित रहा हूं और रहूंगा : एमएलसी
विधान पार्षद ने 4 लाख 10 हजार की लागत से निर्मित दस नाव का किया लोकार्पण
फोटो: बेनीपट्टी अंचल कार्यालय परिसर में फीता काटकर नाव का लोकार्पण करते एमएलसी व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने शुक्रवार को बेनीपट्टी अंचल कार्यालय परिसर में पहुंच दस नावों का लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत 4 लाख 10 हजार रुपए की लागत से निर्मित दस नावों को अंचलाधिकारी को सुपुर्द किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर एमएलसी ने कहा कि बेनीपट्टी का पश्चिमी क्षेत्र बाढ़ विभीषिका के दौरान काफी त्रस्त रहता है। बररी, करहारा पंचायत पूर्ण रूप से चारों ओर से बाढ़ के पानी से टापू में तब्दील हो जाता है। साथ ही लोगों का पूरा आवागमन ठप हो जाता है़। बाढ़ के पानी में सड़क के डूब जाने के कारण यातायात परिचालन पूर्णतः ठप हो जाता है़।

- Advertisement -

खासकर पश्चिम क्षेत्र के बररी और करहारा पूर्ण पंचायत और विशनपुर एवं खसियाघाट के लोग काफी परेशान हो जाते हैं और उस समय लोगों के आवागमन के लिए एक मात्र साधन केवल नाव होता है। बेनीपट्टी अंचल में नाव की कमी देखी गयी, इसलिए मैं अपने वित्तीय वर्ष 2022-23 से दस नाव की अनुशंसा की थी।

सभी नावों का पश्चिम क्षेत्र के लोगों के लिए लोकार्पण कर दिया गया है। साथ ही नाव सुपुर्द करने के साथ ही सीओ को यह भी कहा गया है़ कि जरूरत के हिसाब से सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद कर्मचारी की देखरेख में जवाबदेह लोगों के हाथ में ही नाव दें। विधान पार्षद श्री ठाकुर ने कहा कि मैं बेनीपट्टी का बेटा हूं। यहां के आमजनों की सेवा मेरा कर्तव्य है़। अभी दस नाव दिया गया है़, जरूरत पड़ने पर और नावों की अनुशंसा की जायेगी।

इस अवसर पर एमएलसी, बीडीओ, सीओ, आरओ सहित अन्य को मिथिला की रीति रिवाज के अनुसार पाग दोपटा से सम्मानित भी किया गया। मौके पर बीडीओ रवि रंजन, सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, राजस्व अधिकारी पूजा कुमारी, सीआई प्रमोद मंडल, राजस्व कर्मचारी सुभाष चंद्र चौधरी, भाजपा नेता रंधीर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर पांडे, प्रो. भवानंद झा, शैलेंद्र झा, डॉ. वागीश कांत झा, कृष्णेश्वर ठाकुर, मुखिया राजेंद्र मिश्रा, अमरेश वर्मा, संतोष झा, अमरनाथ प्रसाद, मोहन मिश्रा, सुधीर झा, धैर्यनाथ, राम बाबू चौधरी, अनिल राय, अभिषेक कुमार गोल्डेन, रवींद्र सिंह, सुभाष चंद्र उदय, नवीन कुमार, उमाशंकर गुप्ता, संजय चौधरी, सुनील चौधरी, भास्कर चौधरी, अमित सिंह और प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail