spot_img

Madhubani News: सर, पोखर पर जमा लिया कब्जा, पंचायत भवन पर कर्मचारी उपस्थिति नहींं रहते

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News: सर, पोखर पर जमा लिया कब्जा, पंचायत भवन पर कर्मचारी उपस्थिति नहींं रहते| जहां, मधुबनी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों के आलोक में (People expressed their grief in Madhubani DM’s public court.) अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। कहा कि जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करें।

- Advertisement -

- Advertisement -

तत्काल निष्पादन का मिला अधिकारियों को टास्क

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए हुए परिवादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर! बेगूसराय में ऑटो-ट्रक भिड़ंत, मधुबनी के सास-दामाद की मौत, 10 घायल

कुल 64 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ जिलाधिकारी से मिले

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनता दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी सभी परिवादियों से मुलाकात करते हैं और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं. इस परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को कुल 64 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ जिलाधिकारी से मिले। मंगल नारायण सिंह पंचायत ककरौल निवासी सर्वे संबंधित कार्य के लिए पंचायत भवन पर कर्मचारी उपस्थिति नहीं रहने से संबंधित शिकायत की।

पोखर पर कब्जा कर अपना पक्का मकान बना लिया

प्रखंड रहिका निवासी महेश कुमार एवं दीनदयाल साह एवं अन्य की ओर से तिलक चौक से मस्जिद रोड में अवस्थित पोखर में वहां से उपद्रियों की ओर से पोखर पर कब्जा कर अपना पक्का मकान बना लेने एवं दुकान खोलने से संबंधित शिकायत की गई। घोघरडीहा प्रखंड निवासी ललदाई खातून की ओर से उनके अपने निजी जमीन में मकान बनाने से लठैत की ओर से मकान बनाए से रोकने संबंधित शिकायत की। बेनीपट्टी प्रखंड निवासी मो. नईम की ओर से फुश का मकान बारिश एवं अंधी में टूट जाने के कारण पीएम आवास योजना की ओर से मिलने वाला लाभ के लिए आवेदन दिया।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में बड़ा एक्शन: खाद की कालाबाजारी करने वालों पर गिरी गाज, 43 बैग अवैध उर्वरक जब्त!

कमला नदी होने के कारण मतदान प्रतिशत

राजनगर प्रखंड निवासी राजकुमार एवं अन्य की ओर से उनका मतदान केंद्र से गांव से दूरस्थ एवं गांवों और मतदान केंद्र के बीच में कमला नदी होने के कारण मतदान प्रतिशत कम होने के कारण मतदान केंद्र संख्या बदलने से संबंधित आवेदन दिया।

सभी परिवादियों से बारी-बारी से शिकायतें सुनी

जिलाधिकारी ने आए हुए सभी परिवादियों से बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई और उनके परिवाद के निवारण के लिए संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कई प्राप्त शिकायतों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को फोन कर जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।उक्त अवसर पर डीडीसी दीपेश कुमार,अपर समाहर्ता शैलेश कुमार भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के टॉप 3 बाढ़ इफेक्टेड दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में बीमारियों के पैटर्न और प्रभावों का विश्लेषण करेगी NIHR की टीम

Bihar Health Department: बिहार में हर साल बाढ़ का कहर झेलने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब बाढ़ के दौरान फैलने वाली जानलेवा बीमारियों के कारणों और उनके सटीक उपचार पर#BiharHealth,#FloodAlert,#NIHRStudy

समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, जमुई, मधुबनी, पूर्वी चंपारण में मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी इलाज! 24×7 ऑपरेट करेंगे ऑपरेशन थिएटर|सचिव कुमार रवि ने क्या कहा

Bihar Health News: बिहार के जिला सदर अस्पतालों में अब 70 तरह की सर्जरी, 24 घंटे इमरजेंसी और ICU की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने पांच जिलों के अस्पतालों की समीक्षा कर#BiharHealth,#SadarHospital,#KumarRavi

मधुबनी में बड़ा एक्शन: खाद की कालाबाजारी करने वालों पर गिरी गाज, 43 बैग अवैध उर्वरक जब्त!

Madhubani Fertilizer Black Marketing: मधुबनी में उर्वरक की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। फुलपरास में एक किराना दुकान से 43 बैग अवैध खाद जब्त किए गए। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किस#MadhubaniNews,#BiharFarmers,#FertilizerScam

दरभंगा में सनसनीखेज मामला: छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास में 2 गिरफ्तार, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

Darbhanga Crime News: दरभंगा में छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के एक गंभीर मामले में घनश्यामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो की तलाश#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#MolestationCase