spot_img

बीपीएससी परीक्षा में बेनीपट्टी के रोहित को मिली सफलता, बने ग्रामीण विकास पदाधिकारी

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार लोक सेवा आयोग के 66 वीं परीक्षा के जारी परिणाम में बेनीपट्टी के अधवारी गांव के रोहित कुमार साह को सफलता मिली है़। रोहित ने 445 वां रैंक लाकर शानदार सफलता हासिल कर अपने माता – पिता और गुरुजनों के साथ क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

- Advertisement -

इनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी के रूप में हुआ है। इन्होंने 65 वीं बीपीएससी की परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी। जिसमें रोहित श्रम प्रवर्तन अधिकारी के रूप में चयनित हुए थे। रोहित के बड़े भाई सुंदर लाल साहू प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका प्लस टू विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और इनकी भाभी अर्चना कुमारी भी उच्चैठ स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

- Advertisement -

रोहित की सफलता पर उनके पिता विजय कुमार साह ऊर्फ गुलजारी साह खासे उत्साहित हैं और खुशी से फुले नही समा रहे हैं। रोहित फिलहाल हैदराबाद में डीआरडीओ (रक्षा विभाग) में कार्यरत है। वहीं रोहित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और भाई भाभी की प्रभावी प्रेरणा और अपने गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस सफलता पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

- Advertisement -

बधाई देनेवालों में शामिल सांसद डॉ. अशोक यादव, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर,जदयू नेता डॉ. संतोष कुशवाहा, बेनीपट्टी प्रमुख सोनी देवी, सलहा पंचायत के मुखिया रीझन ठाकुर, जिप सदस्य शोभा भारती, स्थानीय निवासी पप्पू चौधरी ने उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मकान बनाना होगा आसान! 30 दिन में नहीं मिली मंजूरी, तो खुद हो जाएगी पास!

Bihar Building Bye-laws: बिहार सरकार ने 'बिहार बिल्डिंग बायलॉज 2026' का मसौदा तैयार किया है। नए नियमों से भवन निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी होगी। इसमें 8वीं मंजिल त#BiharBuildingByeLaws,#BiharRealEstate,#NitishMishra

री-नीट 2026: फिजिक्स में मिले 4 बोनस अंक, अब पास होना और आसान! तुरंत देखें पूरी खबर

NEET UG Re-Exam 2026: एनटीए ने NEET UG Re-Exam 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाने से सभी 20 लाख से अधिक छात्रों को 4 बोनस अंक मिलेंगे। एक अन्य सवाल म#NEETReExam2026,#NTAAnswerKey,#BiharStudents

यूपी राज्यसभा चुनाव: क्या 2027 का फैसला यहीं से होगा? BJP-SP की अग्निपरीक्षा! पढ़िए- ‘PDA’ फॉर्मूला और 10 सांसदों का ‘ सेमीफाइनल ‘

Uttar Pradesh Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और सपा दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुटी#UPRajyaSabha,#UPElections2027,#BJPvsSP

Darbhanga News: जाले में बिजली संकट: दो दिनों से अंधेरे में डूबे गांव, भीषण गर्मी में सड़कों पर रात काट रहे लोग!

Jale Power Cut: जाले प्रखंड में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर रात काटने को मजबूर हैं। सनहपुर पावर सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था और 33#JalePowerCut,#BiharElectricity,#HeatwaveCrisis