मुख्य बातें
हरलाखी में कलयुगी बेटे व बहू ने वृद्ध मां को घर से मारपीट कर भगाया
कड़ी धूप में थाने का चक्कर काट रही वृद्धा
लिखित आवेदन देने के बावजूद नहीं पहुंच रही पुलिस
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: हरलाखी थाने के बाहर लेटी पीड़ित मां
हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के कमलावरपट्टी गांव में बेटे व बहू ने एक वृद्ध लाचार व विधवा महिला को मारपीट कर घर से भगा दिया है।






बताया जा रहा है पीड़ित वृद्ध महिला ने करीब 20 दिन पहले थाने में लिखित आवेदन दिया था। लेकिन अबतक पुलिस वृद्धा के घर नहीं पहुंची। इस दरम्यान पीड़ित वृद्धा हर रोज कड़ी धूप में करीब 5 किलोमीटर पैदल व कभी टेम्पो से थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाती है।
बुधवार को वृद्धा जब थाने के बाहर बेंच पर लेटी थी तब उन्होंने अपनी आपबीती बताई। पीड़ित वृद्ध महिला की पहचान कमलावरपट्टी गांव के स्व. रघुवीर दास की पत्नी दुखनी देवी के रूप में हुई है। वृद्धा ने अपने बेटे फिरन दास, संजीवन दास व बहु तेतरी देवी व ललिता देवी पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है।








