spot_img

मधुबनी के बाथ में बंद पड़े घर का ताला तोड़ घुसे चोर, नकदी समेत जेवरात पर किया हाथ साफ

spot_img
- Advertisement -

फोटो :चोरी के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के बाथ गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे गहने व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने गृहस्वामी बाथ गांव निवासी रंजीत कुमार झा के बंद घर के कमरे का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

चोर ने घर के कमरे में रखे गोदरेज में बंद कर रखे हुए 30 हजार रुपये नकद, सोने एवं चांदी के गहने सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली। रंजीत कुमार झा मधेपुर कोसी आईबी के निकट ऑटो पार्ट्स की दुकान करते हैं। और वो मधेपुर में ही किराए के मकान में रहते हैं।

- Advertisement -

तकरीबन दस दिनों से वे गांव बाथ स्थित अपने घर नहीं गए थे। गृहस्वामी के माता-पिता गांव से बाहर दिल्ली में रह रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मधेपुर थाने के एएसआई शम्भू कुमार बुधवार सुबह पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की गहन तहकीकात की।

चोरी की इस घटना को लेकर गृहस्वामी ने बुधवार को अज्ञात चोर के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन के कोच में ब्रेक जाम: कानपुर में फंसी राजधानी एक्सप्रेस, हुई घंटों लेट, यात्री रहे दहशत में!

Kanpur Train: कानपुर में एक विशेष ट्रेन में तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। घंटों तक चले मरम्मत कार्य के चलते भुवनेश्वर और राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें ल#KanpurTrain,#TrainDelay,#RajdhaniExpress

बिहार में बढ़ेगा किराया और व्यापार खर्च! जानिए संपत्ति कर में 15% वृद्धि का आप पर क्या होगा असर

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने संपत्ति कर के वार्षिक किराये मूल्य (ARV) में 15% की बढ़ोतरी की है। 30 साल बाद हुई इस वृद्धि से 3.05 लाख से अधिक संपत्तियां प्रभावित होंगी, जिसस#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#PropertyTaxHike

दरभंगा का युवक निकला पाकिस्तानी जासूस: पाकिस्तान को बेची देश की खुफिया जानकारी! राजस्थान पुलिस ने दबोचा | पढ़िए – ‘Darbhanga Spy’ कनेक्शन...

Bihar Espionage: राजस्थान पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के दरभंगा निवासी 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे हैंडलर#BiharEspionage,#DarbhangaNews,#NationalSecurity

बिहार के इकलौते टाइगर रिजर्व में 3 महीने के लिए जंगल सफारी बंद, जानें कब खुलेगा?

Bihar Tiger Reserve: बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी 29 जून से तीन महीने के लिए बंद रहेगी। वन विभाग ने मानसून और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए यह फैसला लिया है,#BiharNews,#ValmikiTigerReserve,#JungleSafari