spot_img

मधेपुर अस्पताल पहुंचे जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, कुव्यवस्था पर बिफरे

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
जिप अध्यक्ष ने किया मधेपुर पीएचसी सह रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण,
बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
अस्पताल में व्याप्त खामियों को देख की नाराजगी जाहिर
फोटो : पीएचसी में औचक निरीक्षण के दौरान जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव व अन्य

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने बुधवार दोपहर को मधेपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ पूर्व अस्पताल की तैयारियों का जायजा लिया। जिप अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड बाढ़ ग्रस्त इलाका है और काफी बड़ा क्षेत्र भी है।

- Advertisement -

मधेपुर के लोगों द्वारा लगातार यह निवेदन किया जा रहा था कि मधेपुर पीएचसी की एक बार व्यवस्था देखने के लिए आप आएं। इसी को लेकर बुधवार का यह कार्यक्रम रखा गया था। जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने बताया कि पीएचसी के ओटी रूम , अस्पताल में दवाईयों की उपलब्धता, डॉग बाइट, स्नेक बाइट वैक्सीन की उपलब्धता, प्रसव कक्ष का निरीक्षण, इमरजेंसी वार्ड, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। जिप अध्यक्ष के द्वारा किये गए निरीक्षण में अस्पताल में काफी खामियां देखी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Nepal Border नेपाल ने भारतीय सब्जियों पर क्यों लगाई रोक? मधुबनी के जयनगर-नेपाल सीमा पर किसानों का फूटा गुस्सा!

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अफजल अहमद के द्वारा सभी समस्याओं को जल्द ही दूर करने का आश्वासन जिप अध्यक्ष को दिया गया। जिप अध्यक्ष ने बताया कि आशा एवं एएनएम द्वारा यह शिकायत की गई कि इन कर्मचारियों को कोविड काल में किए कार्य की राशि का अद्यतन भुगतान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Nepal Border नेपाल ने भारतीय सब्जियों पर क्यों लगाई रोक? मधुबनी के जयनगर-नेपाल सीमा पर किसानों का फूटा गुस्सा!

साथ ही हर माह मिलने वाले वेतन भी लंबे समय से लंबित है जिसका भुगतान भी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पीएचसी का एक्सरे मशीन काफी दिनों से बंद है। जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जिप अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के तीनों जिला परिषद द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि मधेपुर पीएचसी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को दवा बाहर से मंगवानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Nepal Border नेपाल ने भारतीय सब्जियों पर क्यों लगाई रोक? मधुबनी के जयनगर-नेपाल सीमा पर किसानों का फूटा गुस्सा!

मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में भी काफी कमी देखी गई। प्रसव के लिए आयी महिलाओं को मिलने वाले प्रोटीन आहार और खाना तक नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा जानकारी लेने पर बताया गया कि फंड की उपलब्धता नहीं होने के कारण यह सुविधा नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अफजल अहमद, चिकित्सक हरेंद्र कुमार सिंह, बीपीएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहित प्रखंड क्षेत्र के तीनों जिला परिषद प्रतिनिधि के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर दिखेगा, जहां 6 नवंबर तक भारी बारिश क#BiharWeatherAlert,#CycloneAlert,#IMDWarning

कबड्डी खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी! पटना में महासंग्राम, PKL टीमें भी तलाशेंगी नया टैलेंट

Patna Kabaddi Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 29 र#PatnaKabaddi,#BiharSports,#KabaddiChampionship

बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

Bihar Digital Services: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को UPYOG पोर्टल लॉन्च किया। अब बिहार के 264 शहरों में 10 जरूरी काम घर बैठे होंगे, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं#BiharDigital,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

जमुनिया में खौफनाक वारदात! 72 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत

Saharsa Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग रामदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जमुनिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ#SaharsaCrime,#BiharNews,#MurderCase