झंझारपुर,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। झंझारपुर रेलवे जंक्शन के निकट नवटोल गुमटी और कमला रेलवे पुल के बीच दरभंगा की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आ जाने से 20 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना बुधवार के सुबह की बताई जाती है। मृतक की पहचान झंझारपुर आरएस ओपी क्षेत्र के पुरानी पोखर मोहल्ला निवासी कुशेश्वर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र मन्ना मंडल के रूप में हुई है।






घटना की खबर मिलते ही रेलवे पुलिस बल के जवान घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रेलवे थाना परिसर ले आये। आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबर प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी। वहीं, मौत की सूचना मिलते ही मन्ना मंडल के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सदमें में हैं। गांव में युवक की मौत को लेकर उदासी का माहौल है।








You must be logged in to post a comment.