spot_img

Madhubani News | बेनीपट्टी के नए SDPO Divesh Kumar ने किया पदभार ग्रहण, गिनाई अपनी प्राथमिकता

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | बेनीपट्टी के नए SDPO Divesh Kumar ने किया पदभार ग्रहण, गिनाई अपनी प्राथमिकता बेनीपट्टी के नये एसडीपीओ दिवेश कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही जनता की सेवा, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की अपनी पहली प्रथमिकता गिना दी। जो तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं कि कैसे बेनीपट्टी में पदभार ग्रहण करते नए एसडीपीओ दिवेश कुमार अपने अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

- Advertisement -

Madhubani News | नये एसडीपीओ दिवेश कुमार ने रविवार की दोपहर पदभार ग्रहण कर लिया

बेनीपट्टी के नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिवेश कुमार ने रविवार की दोपहर पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा से प्रभार लिया।

- Advertisement -

Madhubani News | कहा, जनता की सेवा और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी

कि जनता की सेवा और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस का अहम और सबसे महत्वपूर्ण दायित्व विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण होता है, और इन कार्यो में हम खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

- Advertisement -

Madhubani News | शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश

एसडीपीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब है़। इसलिए सभी एसएचओ को अपने अपने क्षेत्र के ऐसे लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है़ जो चुनाव कार्य को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावे धारा 107 के निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है़।

Madhubani News | कहा, सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करेंगे

एसडीपीओ ने कहा कि सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करेंगे। सभी के सहयोग से ही कोई भी कार्य संभव होता है। यह माँ उच्चैठ भगवती, बाबा विद्यापति और कालिदास की पावन धरती है, यहां की जनता काफी अनुभवी और सम्मानीय है। हम सबों से अपील करते हैं कि अच्छी पुलिसिंग में हमें सहयोग करें।

Madhubani News | ये अधिकारी थे मौजूद

मौके पर पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष गौतम कुमार, अरेर के एसएचओ नेहा निधि,साहरघाट के अरविन्द कुमार,खिरहर की सुप्रिया कुमारी सहित सभी एसएचओ व रीडर रंजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety