spot_img

Madhubani News | खुटौना की निशा का 12वीं साइंस में जलवा, 82.4% अंक, अब बनेंगी डॉक्टर

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | खुटौना की निशा का 12वीं साइंस में जलवा दिख रहा है जहां निशा ने 82.4% अंक प्राप्त करते हुए अब  डॉक्टर बनने की तैयारी में है। निशा की इस शानदार कामयाबी से खुटौना गदगद है। वहीं निशा का परिवार 12 वीं साइंस में 82.4% अंक प्राप्त करने पर खुशियों से झूम रहा है। वहीं, संपूर्ण प्रखंड का नाम मधुबनी जिला में रौशन होने से लोग बधाई लेकर निशा के घर पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -

Madhubani News | देशज टाइम्स को जानकारी देते हुए निशा ने बताया

खुटौना में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना ने शनिवार को इंटर साइंस में 12 वीं परीक्षा के परिणाम को घोषित किया। इसमें खुटौना प्रखंड के पहाड़ी टोल निवासी जामून साह की छोटी पुत्री निशा कुमारी ने 82.4% अंक प्राप्त कर गांव और प्रखंड सहित अपने काॅलेज का नाम रौशन किया। देशज टाइम्स को जानकारी देते हुए निशा ने बताया कि अगर इरादे बुलंद और हौसले मजबूत हों तो मंजिल मिल ही जाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी के किसानों के लिए खुशखबरी! पंडौल, बाबूबरही, खुटौना में खुलेंगे जैव उपादान संसाधन केंद्र, प्राकृतिक खेती के लिए मिलेंगे ₹1 लाख, जानें कैसे करें आवेदन

Madhubani News | निशा के पिता बर्तन व्यवसायी हैं, मां गृहिणी, कठिन परिश्रम, यूट्यूब की मदद ने दिलाई सफलता

निशा के पिता बर्तन के व्यवसायी हैं तो मां गृहिणी। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी निशा ने दसवीं की परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया था। निशा ने कहा कि छोटे व पिछड़े इलाके में घर होने के बावजूद कठिन परिश्रम और यूट्यूब की मदद से कामयाबी को हासिल किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में SSB-बिहार पुलिस का तूफान! अवैध बूचड़खाने पर छापा, 4 गिरफ्तार, पढ़िए -छापेमारी में क्या-क्या मिला?

Madhubani News | निशा की जिद होगी पूरी, बनेंगी डॉक्टर

निशा ने दसवीं की पढ़ाई फुलपरास के संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल से वर्ष 2022 ई में सीबीएसई पर आधारित विषयों से की थी तो वहीं 12 वीं की पढ़ाई लौकहा के जनता कॉलेज से।‌ निशा आगे की पढ़ाई में नीट क्वालीफाई कर एमबीबीएस डॉक्टर बन देश की सेवा करना चाहती है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani के छात्रों के लिए बड़ी खबर! 211 नए सरकारी कॉलेज खुल रहे, जानें कब से पढ़ाई होगी शुरू

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident