spot_img

Madhubani News | नेपाल के कचुरीधाम से शुरू हुई मिथिलाधाम मध्यमा परिक्रमा यात्रा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: रत्नसागर पोखरा पर हुआ दिन का विश्राम हनुमानगढ़ी में बिताएंगे रात, आज कल्याणेश्वर महादेव स्थान पहुंचेगा प्रभु श्री मिथिला बिहारी व बिहारणी भगवान का डोला, श्रीमिथिला बिहारी व बिहारणी भगवान की डोला के साथ परिक्रमा यात्रा में शामिल हैं हजारों श्रद्धालु, फोटो:कचुरीधाम मंदिर से परिक्रमा के लिए निकलता प्रभु श्रीराम का डोला, फोटो:- जनकपुरधाम के रत्नसागर मंदिर में प्रवेश करता प्रभु श्रीराम का डोला

- Advertisement -

Madhubani News | मिथिलाधाम के प्रसिद्ध 84 कोस की मध्यमा परिक्रमा यात्रा की विधिवत शुरुआत

हरलाखी से बड़ी खबर है जहां, मिथिलाधाम के प्रसिद्ध 84 कोस की मध्यमा परिक्रमा यात्रा की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। परिक्रमा यात्रा के लिए नेपाल के कचुरीधाम स्थित मिथिला बिहारी मंदिर से महंत राम नरेश शरण के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम का डोला निकल चुका है। कचुरीधाम में प्रभु श्रीराम के डोला दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

- Advertisement -

Madhubani News | डोला की विधिवत पूजा अर्चना कर मध्यमा परिक्रमा का शुभारंभ

श्रद्धालुओं की उपस्थिति में डोला की विधिवत पूजा अर्चना कर मध्यमा परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। कचुरीधाम से प्रभु श्रीराम का डोला निकलने के उपरांत जनकपुरधाम के रत्नसागर स्थान पर दिन का विश्राम किया। जहां स्थान की ओर से परिक्रमा में शामिल सभी श्रद्धालु व संत महन्थों को भोजन कराया गया।

- Advertisement -

Madhubani News | जनकनंदिनी के महल की परिक्रमा

इसके बाद यात्रा जनकनंदिनी के महल की परिक्रमा की गई। जहां जानकी मंदिर के महंत ने डोला में विराजमान प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की। इसके बाद डोला जनक दरबार के मुख्य द्वार पर पहरेदार के रूप में अवस्थित बजरंगबली के मंदिर हनुमानगढ़ी की ओर विदा हुई। जहां पहले दिन के यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। यहां पूरी रात श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन थे।

Madhubani News | सोमवार को हनुमानगढ़ी से प्रभु श्रीराम का डोला व जनकपुरधाम

सोमवार को हनुमानगढ़ी से प्रभु श्रीराम का डोला व जनकपुरधाम स्थित अग्निकुण्ड से जनकनन्दिनी किशोरी जी का डोला भारतीय क्षेत्र के कल्याणेश्वर स्थान के लिए प्रस्थान किया। सीमा पर अवस्थित हरिणे गांव में दिन के विश्राम के दौरान प्रभु श्रीराम व माता सीता को बाल भोग कराते हुए ऐतिहासिक कल्यानेश्वर महादेव स्थान में दूसरे दिन का रात्रि विश्राम होगा। कल्याणेश्वर स्थान में सोमवार से ही यात्रा में शामिल होने के लिए साधु संत जुटने लगे हैं।

Madhubani News | 25 मार्च को जनकपुर में संपन्न होगा परिक्रमा यात्रा

तीसरे दिन 12 मार्च को डोला कल्यानेश्वर स्थान से विदा होकर गिरजा स्थान फूलहर पहुंचेगा। 13 मार्च को नेपाल के मटिहानी स्थान, 14 मार्च को जलेश्वर, 15 मार्च को मड़ै स्थान, 16 मार्च को ध्रुवकुंड, 17 मार्च को कंचनवन, 18 मार्च को पर्वता स्थान, 19 मार्च को धनुषा, 20 मार्च को सतोषर स्थान, 21 मार्च को औरही स्थान, 22 मार्च को करुणा स्थान, 23 मार्च को पुनः कल्याणेश्वर स्थान की परिक्रमा कर विशौल विश्वामित्र स्थान, 24 मार्च को जनकपुरधाम के गंगासागर पोखरा पर वृहद जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद से बनवाया गये मंडप में रात्रि विश्राम एवं 25 मार्च को पूर्णिमा के दिन अंतःगृह परिक्रमा कर यात्रा संपन्न होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety