spot_img

15 साल पहले मर गई शिक्षिका, आज उसकी ‘आत्मा’ कर रही सरकारी स्कूल में नौकरी-@हद…15 साल की सैलरी खा ली!

spot_img
- Advertisement -

15 साल पहले मर गई शिक्षिका, आज भी उसकी ‘आत्मा’ जिंदा होकर स्कूल में पढ़ा रही ‘मृतका’! 15 साल से मृत प्रमिला कुमारी के नाम पर नौकरी कर रही थी महिला, अब होगा केस दर्ज। धोखा इतना गहरा कि मौत भी नौकरी से नहीं रोक सकी! मुंगेर में फर्जी शिक्षिका पर कार्रवाई के आदेश। ‘रेखा उर्फ प्रमिला’ ने मरे हुए नाम पर 15 साल की सैलरी खा ली!मुंगेर स्कूल में 15 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा! मृतका की जगह पढ़ा रही थी दूसरी महिला@संतोष पांडेय, मुंगेर, भागलपुर,देशज टाइम्स ब्यूरो।

- Advertisement -

15 साल से मृत महिला के नाम पर नौकरी! मुंगेर में शिक्षिका की फर्जी पहचान उजागर, कार्रवाई के आदेश

मुंगेर | देशज टाइम्स — मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने लोक जन शिकायत की सुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला उजागर किया। मुंगेर जिले के गोखुल ग्राम स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पिछले 15 वर्षों से एक महिला मृत शिक्षिका प्रमिला कुमारी के नाम पर नौकरी कर रही थी।

- Advertisement -

फर्जी दस्तावेज़ पर बन गई ‘शिक्षिका’

प्रमिला कुमारी, जिनकी मृत्यु अनिल कुमार यादव की पत्नी के रूप में वर्षों पहले हो चुकी थी। उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र का दुरुपयोग कर रेखा कुमारी नामक महिला शिक्षिका के रूप में नौकरी कर रही थी। महिला ने प्रमिला कुमारी उर्फ रेखा कुमारी के नाम से खुद को पेश कर रखा था।

- Advertisement -

आयुक्त ने दिए कानूनी कार्रवाई के आदेश

प्रमंडलीय आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को निर्देश दिया है कि इस मामले में विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाए। दस्तावेजों की सत्यता की तत्काल जांच की जाए। फर्जी शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है।

शिक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

फर्जी नियुक्तियों पर सरकार पहले ही सख्त है। इस घटना ने सरकारी विद्यालयों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सिस्टम की खामियों को उजागर किया है। बिहार में फर्जी शिक्षकों के मामलों की जांच अब और तेज हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice

ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

Anand Bhadauria: सीतापुर में अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर देख सपा सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।#AnandBhadauria,#SitapurNews,#SamajwadiParty

जब बेटे का नाम आया लिस्ट में…: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के राढ़ी गांव के मृत्युंजय कुमार ने बीपीएससी परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। उन्हें 1310वां रैंक मिला है, जिससे इलाक#BiharNews,#DarbhangaNews,#BPSCResult

IPS काम्या मिश्रा ने क्यों छोड़ी नौकरी? ‘घास की अंगूठी’ से हुई थी शादी, अब पटना में करेंगी ये बड़ा काम!

Kamya Mishra: बिहार कैडर की पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने की असली वजह पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया, साथ ही भ#KamyaMishra,#BiharPolice,#IPSOfficer