दीपक कुमार ।गायघाट बेनीबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांटा रामनगर गांव में पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे बिरेन्द्र महतो के घर पर एसआई चन्द्रभूषण सिंह ने मुजफ्फरपुर न्यायालय के निर्गत आदेश पर इश्तेहार को आरोपी के घर पर रविवार को पहुंच कर दरवाजे पर चिपकाया।

यह जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि तीन साल पहले बीरेन्द्र महतो के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।बेनीबाद ओपी पुलिस ने कई बार छापेमारी भी की।
छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो चुका था।जिसे गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा है।
न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर पर चिपकाया गया। यदि कुछ दिनों में थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

















