मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गई जब दादर पूल के समीप एक महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। उसके गले मे साड़ी का फंदा था।

आशंका जताई जा रही है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया फिर उसकी हत्या कर यहां पेड़ से उसी की साड़ी से लटका दिया गया। फिलहाल पुलिस तहकीकात में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास से काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर पता लगा कि महिला ने जो साड़ी पहन रखी थी। उसी का फंदा बना हुआ था। शव को देखकर लग रहा था कि किसी ने हत्या कर टांग दिया है। क्योंकि महिला का पैर जमीन को छू रहा था। वह अर्धनग्न हालत में लटक रही थी।

देर रात ही महिला की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया था। क्योंकि उसका हाथ और चेहरा काला पड़ने लगा था। शनिवार सुबह जब उस तरह इलाके के कुछ लोग गए तो पेड़ से लटकती हुई लाश पर उनलोगों की नजर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। शव के आसपास किसी प्रकार का वस्तु बरामद नहीं हुआ है। महिला के शरीर पर जख्म के कोई निशान पर पुलिस को नहीं मिले हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से महिला के सम्बंध में पूछताछ की गई। लेकिन, किसी ने उसकी पहचान नहीं हो सकी।
थानेदार विजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण सामने आएगा। फिलहाल महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों में उसकी तस्वीर भेजी गई है। हत्या या आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच की जा रही हैं।