spot_img

नवादा DM बन गए डॉन, अब अधिकारी को गाली देते Video वायरल, सामूहिक हड़ताल की धमकी भरा पत्र पहुंचा सीएम नीतीश से लेकर अमित शाह तक

spot_img
- Advertisement -

वादा के डीएम की मुसीबत कम नहीं हो रही। लगातार उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। ताजा मामला नवादा के डीएम यशपाल मीणा के अधिकारियों की खुलेआम गालियों से बात करने का है जो अब तूल पकड़ लिया है।

- Advertisement -

डीएम स्कूल जांच के दौरान सार्वजनिक तौर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को दे रहे गालियों का वीडियो वायरल होने से जिला प्रशासन सकते में आ गई है। वही अधिकारी राज्य सरकार से डीएम के इस कारनामे की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

डीएम के भय से अधिकारियों ने गाली देने वाले वीडियो को छुपा कर रखा था लेकिन जब योजना पदाधिकारी संतोष कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी व आवास सहायकों को गालियां देने लगे। जिसके बाद अधिकारियों ने खुले तौर पर विरोध के लिए एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मुख्य सचिव से कार्रवाई की मांग की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पेट्रोल प्राइस न्यूज़: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ेंगे? मंत्री के बयान से उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता, जानिए वजह!

सामूहिक हड़ताल की भी धमकी पत्र भी गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव को भेजा। जिसके बाद एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर वीडियो उपलब्ध कराई। इसमें नवादा के डीएम यशपाल मीणा डॉन की तरह अधिकारियों को खुलेआम गालियां दे रहे हैं।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारत के गृह मंत्री अमित शाह से अपराधिक व्यवहार करने वाले नवादा के डीएम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। डीएम के इस रवैया से अधिकारियों का मनोबल टूट चुका है, जिससे नवादा का विकास कार्य बाधित हो गए हैं। अधिकारीगण दिन -रात तनाव में जीने को मजबूर हैं। इस स्थिति के कारण नवादा जिले में प्रशासनिक अराजकता का माहौल कायम हो गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews