मई,7,2024
spot_img

Bihar: बिहार के नवादा में घर में घुसकर खौफनाक दरिंदगी, महिला को डायन बताकर दबंगों ने जिंदा जलाया, लोगों की भीड़ ने भीड़ ने महिला को ईंट-पत्थरों से कूंचा, जान बचाने तालाब में कूदी, मौत

spot_img
spot_img
spot_img

वादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जंगली-पहाड़ी इलाके के एक गांव में महिला को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया गया। जान बचाने के लिए महिला गांव के पास के एक तालाब में कूदी लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को डायन बताकर घटना को अंजाम दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, नवादा (Bihar Nawada) में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को डायन बताकर लोगों ने जिंदा जला दिया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। घटना जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जंगली-पहाड़ी इलाके के एक गांव की है।

यहां महिला को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। इसके बाद महिला जान बचाने के लिए गांव के पास के एक तालाब में कूद गई। इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच पाई। उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोरियाडीह गांव के गौतम सिंह नाम के एक युवक की पत्नी बीमार हो गई थी। इसके लिए गांव की ही एक महिला को डायन बताकर उसे बीमारी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Lok Sabha Elections News| चलो दरभंगा में वोट पड़ गए...दिखा चेहरे पर सुकून...दिल में खुशी

इसके बाद गोरियाडीह गांव के ही कुछ लोगों ने महिला को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा आगे के हवाले कर दिया। इसके बाद महिला अपनी जान बचाने के लिए तालाब में कूद गई। और उसकी मौत हो गई। इसके बाद इस घटना की सूचना महिला की बहन और बहनोई ने पुलिस को दी है। जिसके बाद रजौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बताया जाता है कि पास के गोरियाडीह गांव के लोगों ने घटना को अंजाम दिया। गौतम सिंह नामक युवक की पत्नी बीमार है, जिसके लिए गांव की ही उक्त महिला को जिम्मेदार मानकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Mumbai भागने की फिराक में था, महिला की पीट-पीट का Murderer Accused, टिकट काउंटर पर धराया
Bihar: बिहार के नवादा में घर में घुसकर खौफनाक दरिंदगी, महिला को डायन बताकर दबंगों ने जिंदा जलाया, लोगों की भीड़ ने भीड़ ने महिला को ईंट-पत्थरों से कूंचा, जान बचाने तालाब में कूदी, मौत
Bihar: बिहार के नवादा में घर में घुसकर खौफनाक दरिंदगी, महिला को डायन बताकर दबंगों ने जिंदा जलाया, लोगों की भीड़ ने भीड़ ने महिला को ईंट-पत्थरों से कूंचा, जान बचाने तालाब में कूदी, मौत

घटना के बाद महिला की बहन और बहनोई ने रजौली थाना की पुलिस को सूचना है।

जानकारी के मुताबिक गांव के एक युवक की मौत से गुस्साये कुछ लोगों ने महिला को जबरन उसके घर में घुसकर बाहर निकाला और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। महिला जान बचाने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में जा कूदी पर लोगों की भीड़ ने महिला को ईंट-पत्थरों से कूंच दिया।

इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतका का शव गांव में पड़ा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| वीडियोग्राफर श्यामलाल की मौत...शादी से लौटने के दौरान हादसा, मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि दो दिनों पूर्व गांव में एक युवक रात में सोया और सोया ही रह गया। उसकी मौत को लेकर परिजनों को संदेह हुआ कि महिला ने कुछ जादू-टोना कर दिया। इसी बात पर गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और महिला को उसके परिजनों के सामने घटना को अंजाम दिया।   ग्रामीणों के मुताबिक महिला जंगल में लकड़ियां आदि चुनकर गुजर-बसर करती थी। पुलिस के मुताबिक प्राथमिकी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें