मई,7,2024
spot_img

बिहार चुनाव में राजद की लालटेन जलाने का काम करेंगे कन्हैया, करेंगे तेजस्वी के लिए प्रचार

spot_img
spot_img
spot_img

राजद के प्रदेश अध्यक्ष के दफ्तर में लगातार हाजिरी लगा रहे वामदलों के नेता

पटना, देशज न्यूज बिहार चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। वक्त कम है, इसलिए राजनीतिक दलों की बेचैनी ज्यादा बढ़ गई है। सियासत की हर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को विपक्षी गबंधन छोड़ने पर मजबूर करने वाले राजद को वामदलों के रूप में नया साथी मिल गया है। वामदलों में भी तेजस्वी यादव से हर डील फाइनल कर लेने की बेचैनी साफ दिख रही है। हालांकि वामदलों के नेताओं की मुलाकात तेजस्वी से अभी नहीं हुई है।Left Parties meet to RJD

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Mumbai भागने की फिराक में था, महिला की पीट-पीट का Murderer Accused, टिकट काउंटर पर धराया

वामदलों के नेता तीन दिन में दो बार राजद दफ्तर में हाजिरी लगा चुके हैं। शुक्रवार को भी भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय और माकपा नेता अवधेश कुमार व संजय यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की है। वामदलों के नेताओं ने कहा कि यह ठीक है कि पहले वे विरोध में थे लेकिन अब 243 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ तेजस्वी यादव और राजद के साथ खड़े हैं। Left Parties meet to RJD

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार में अगले 5 दिन होंगी पश्चिमी विच्छोभ वाली रिम-झिम बारिश, मगर अलर्ट भी है@ तेज आंधी

 

वामदलों के नेताओं ने दावा किया कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार तेजस्वी यादव के लिए पूरे बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि दो दिन पहले भी वामदलों के नेताओं ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद यह दावा किया था कि वामदल महागठबंधन के साथ हैं। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर सस्पेंस अभी भी खत्म नहीं हुआ है।Left Parties meet to RJD

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें