मई,6,2024
spot_img

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का चिराग पर अटैक, कहा- चिराग यदि शेर के बच्चे है तो पारस भी उन्हीं के भाई है

spot_img
spot_img
spot_img
पटना। दो दिन पूर्व चिराग पासवान ने लोजपा में मचे घमासान पर कहा था कि  वह शेर के बच्चे है और शेर की तरह इस लड़ाई को लड़ेंगे लेकिन फिर रविवार यानी बीते कल उन्होंने  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद खुद को अनाथ बताया।
उनके इस बयान पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने जोरदार हमला किया है। आरसीपी सिंह ने  सोमवार को कहा कि चिराग पासवान खुद को अनाथ बता रहे हैं।
दो दिन पहले वह खुद दावा कर रहे थे कि वह  शेर के बच्चे हैं।ऐसे में चिराग पासवान खुद तय कर लें कि वह क्या है, क्योंकि शेर का बच्चा कभी खुद को अनाथ नहीं बताता।
आरसीपी सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान जहां से थे और चिराग पासवान उनके बेटे होने के नाते शेर होने का दावा कर रहे हैं तो पशुपति पारस भी उसी शहर के भाई हैं।
उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान ने पिछले दिनों पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पांच जुलाई से हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है। उसी समय उन्होंने उक्त बाते कही थी।
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार में अगले 5 दिन होंगी पश्चिमी विच्छोभ वाली रिम-झिम बारिश, मगर अलर्ट भी है@ तेज आंधी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें